/hindi/media/media_files/2025/01/16/JlygX1L4dZgB3MnVy3MW.png)
Constipation During Pregnancy Causes and Home Remedies: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों में से एक है कब्ज की समस्या, जो गर्भावस्था के दौरान काफी सामान्य है। कब्ज न केवल असुविधाजनक होता है, बल्कि इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है। आइए जानते हैं इसके कारण और इससे राहत पाने के कुछ आसान घरेलू उपाय।
प्रेगनेंसी में कब्ज कर रही है परेशान, तो जानिए इसका कारण और छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
1. पर्याप्त पानी पिएं
शरीर में पानी की कमी होने परप्रेगनेंसीके दौरान महिलाओं को कब्ज की समस्या होने लगती है। इसलिए प्रेगनेंसी में महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेने चाहिए। इससे आहार को आंतों में घूमने में आसानी होती है। साथ ही महिलाओं का स्टूल सॉफ्ट रहता है।
2. असली के बीज का करें सेवन
असली के बीज का उपयोग भी प्रेगनेंसी में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर होता है। अलसी के बीज को रात में पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह उस पानी को उबाल लें। इसके बाद पानी को ठंडा करके पीने से कब्ज की समस्या कम होती है।
3. नींबू का रस
नींबू पाचन क्रिया को दुरुस्त करने का काम करता है। प्रेगनेंसी मेंनींबू पानी पीने से महिलाओं को विटामिन सी मिलता है, जिसकी वजह से उनका पाचन तंत्र बेहतर होता है और मल सॉफ्ट बनता है। स्टूल सॉफ्ट होने से उसे पास करने में महिलाओं को परेशानी नहीं होती है। लेकिन इस समय महिलाओं को एक ग्लास ही नींबू पानी पीना चाहिए। ज्यादा नींबू पानी पीने से उन्हें कई अन्य समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
4.सेब से करें कब्ज का इलाज
प्रेगनेंसी में कब्ज होने पर महिलाएं सेब का सेवन कर सकती हैं। आपको बता दें कि सेब में पेक्टिन नाम का तत्व होता है, जो बाउल मूवमेंट को बढ़ावा देता है। इस वजह से प्रेगनेंसी में सेब खाने का आदत डालनी चाहिए। एक सेब रोज खाने से पेट की कई परेशानियां दूर होती है। साथ ही कब्ज की समस्या को भी ठीक किया जा सकता है।
5. नमकीन चाय
यह मसाला चाय डाइजेशन सुधार देती है, जिससे पेट फूलना, अफारा, मतली से भी छुटकारा मिल सकता है। सबसे पहले पानी को पैन में डालकर उबालें। हींग को भूनकर पानी में डालें। फिर सेंधा नमक और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।