Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी में महिलाओं को नहीं खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, हो सकते हैं कई नुकसान

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने आहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि उनका खानपान सीधे गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है। इस समय शरीर को अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है,

author-image
Priyanka upreti
New Update
delivery

pinterest

5 Vegetables Pregnant Women Should Avoid: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने आहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि उनका खानपान सीधे गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है। इस समय शरीर को अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ या सब्जियां गर्भावस्था में हानिकारक साबित हो सकती हैं। यहां हम आपको उन 5 सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो प्रेगनेंसी में महिलाओं को नहीं खानी चाहिए।

Advertisment

प्रेगनेंसी में महिलाओं को नहीं खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, हो सकते हैं कई नुकसान

1. पपीता

पपीते में लेटेक्स और पपैन नामक पदार्थ होते हैं, जो गर्भाशय में संकुचन का कारण बन सकते हैं। खासतौर पर कच्चा पपीता गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में गर्भपात का जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान पपीता खाने से बचना चाहिए।

Advertisment

2. बैंगन

बैंगन प्रेगनेंसी में अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। यह गर्भाशय को उत्तेजित कर सकता है और हार्मोनल असंतुलनपैदा कर सकता है। बैंगन का अत्यधिक सेवन गर्भावस्था में जटिलताएं पैदा कर सकता है, खासतौर पर शुरुआती महीनों में।

3. मेथी और मेथी के बीज

Advertisment

मेथी और इसके बीज गर्भाशय को संकुचित कर सकते हैं, जिससे गर्भावस्था में समय से पहले प्रसव का खतरा हो सकता है। इसके अलावा, मेथी का अधिक सेवन ब्लड शुगर लेवल को भी प्रभावित कर सकता है, जो गर्भवती महिलाओंके लिए हानिकारक हो सकता है।

4.करेला

करेला एक बहुत हेल्दी सब्जी है, जिसे खाने से ढेर सारे लाभ मिलते हैं। प्रेगनेंसी में आप थोड़ा करेला खा सकती हैं। लेकिन करेले का ज्यादा सेवन आपको प्रेगनेंसी के दौरान परेशान कर सकता है। करेले में quinine, momordica and glycosides जैसे कई तत्व होते हैं, जो शरीर में जाकर हल्का जहरीला प्रभाव छोड़ सकते हैं, जिसके कारण कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जेसे- पेट में दर्द, शरीर में दर्द, थकान, थूक ज्यादा बनना, धुंधला दिखना आदि। 

Advertisment

5. पत्ता गोभी

पत्तागोभी का सेवन भी प्रेगनेंसीमें कई बार नुकसानदायक हो सकता है। आमतौर पर पत्तागोभी में कोई समस्या नहीं है और इसे खाने से कई पोषक तत्व भी मिलते हैं। लेकिन पत्तेदार सब्जियों को कीड़े बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए अक्सर इन्हें उगाने में ढेर सारे कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। कुछ कीटनाशक इतने खतरनाक होते हैं कि पत्तों को धोने और पकाने के बाद भी उनमें मौजूद केमिकल्स का असर नहीं जाता है।

Better Pregnancy During Pregnancy diet in pregnancy Active Pregnancy