Advertisment

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे Sex के दौरान ये गलतियां?

सेक्स एक बहुत खूबसूरत चीज है लेकिन लोगों में इसकी जानकारी की कमी होने के कारण वो इसे एंजॉय नहीं कर पाते हैं। सेक्स करने से आप अपनी बॉडी को एक्सप्लोर करते हैं और चरम सुख को प्राप्त कर पाते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Sexual Pleasure

File Image

Don't Do These Mistakes While Doing Sexual Activity: सेक्स एक बहुत खूबसूरत चीज है लेकिन लोगों में इसकी जानकारी की कमी होने के कारण वो इसे एंजॉय नहीं कर पाते हैं। सेक्स करने से आप अपनी बॉडी को एक्सप्लोर करते हैं और चरम सुख को प्राप्त कर पाते हैं। आप खुश रहने लग जाते हैं। सेक्स के ज़रिए आप पार्टनर के करीब पहुँचते हैं। आप पार्टनर के साथ वल्नरेबल हो जाते हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या सेक्स को लेकर यह है कि हम इसे करना तो चाहते हैं लेकिन इसके बारे में बात नहीं करते हैं। लेकिन अगर हम बात नहीं करेंगे तो हम खुद को और अपने पार्टनर को प्लेजर नहीं दे सकते हैं। आज हम जानेंगे कुछ ऐसी गलतियां जो हम सेक्स के दौरान कर देते हैं। चलिए शुरू करते हैं-

Advertisment

कहीं आप भी तो नहीं कर रहें Sex के दौरान ये गलतियां?

सेक्स के बारे में बात नहीं करना

सेक्स के बारे में बात करना बहुत जरूरी है। इससे आपको बहुत कुछ पता चलता है। आपको अपनी शारीरिक जरूरतों और डिजायर के बारे में अपने पार्टनर के साथ बात करनी चाहिए ताकि वह आपको समझ सकें कि आप क्या चाहते हैं। इसके साथ ही जो आपको नहीं भी अच्छा लगता है, ,वो भी आपको अपने पार्टनर को बताना चाहिए। आप अपने पार्टनर को भी जानने की कोशिश करें कि वो आपसे क्या उम्मीद रखते हैं और उन्हें क्या अच्छा लगता है। इससे आपके बीच में बॉन्डिंग बनेगी जिसका पॉजिटिव असर सेक्शुअल एक्टिविटी के ऊपर दिखाई देगा।

Advertisment

Foreplay को शामिल नहीं करना

फोरप्ले सेक्स में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे आप स्किप नहीं कर सकते हैं। अगर आप foreplay नहीं करते हैं तो आप सेक्स में बहुत बड़ी चीज मिस कर रहे हैं। यह ऑर्गेज्म तक पहुंचाने का एक रास्ता है  इससे आप पार्टनर के सामने वल्नरेबल हो सकते हैं। अगर आप फोरप्ले से अपनी सेक्सुअल एक्टिविटी शुरू करते हैं तो आपके बीच में बॉन्डिंग होगी और आप एक दूसरे के साथ कंफर्टेबल हो सकते हैं। इसके साथ ही आपका स्ट्रेस कम होता है और आप पार्टनर और खुद के साथ रिलैक्स हो जाते हैं। इस बीच आप उनके साथ बात भी कर सकते हैं और उनके बारे में जान सकते हैं।

Protection को अवॉइड करना

Advertisment

जो लोग प्रोटेक्शन को ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं, वे अपनी सेहत के साथ खेल रहे हैं। उन्हें यह जाने की जरूरत है कि सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन की कितनी ज्यादा अहमियत है। इससे आप अनचाही प्रेगनेंसी से बच सकते हैं और सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इनफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है। अगर आपके पार्टनर प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आपको फीमेल कंडोम जरूर इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि जब आप प्रोटेक्शन इस्तेमाल करते हैं तब आप अपनी सेक्सुअल हेल्थ की जिम्मेदारी लेने के साथ साथ हेल्दी रिलेशनशिप को बढ़ावा देते हैं। आपको कंडोम का इस्तेमाल सेक्सुअल एक्टिविटी के शुरू से लेकर अंत तक करना चाहिए और Intercourse के बीच में इसे रिमूव नहीं करना चाहिए।

Consent नहीं मांगना

यह एक बहुत ही अहम विषय है जिसके ऊपर बात करना बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि हमारे समाज में इसे ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अगर आप अपने पार्टनर पर भरोसा बनाना चाहते हैं और उन्हें कंफर्टेबल भी महसूस करवाना चाहते हैं तो आपको हर एक्टिविटी से पहले उनकी कंसेंट लेनी चाहिए। ऐसा नहीं है कि आप पिछली बार की कंसेंट को इस बार की कंसेंट मान लें। हर एक्टिविटी से पहले इसे लेना बहुत जरूरी है। यह एक ओंगोइंग प्रोसेस है। अगर पार्टनर किसी बिंदु पर आपको मना कर रहा है तो आपको उनके साथ जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए बल्कि उनकी कंसेंट की वैल्यू करनी चाहिए।

Advertisment

STI की जांच नहीं करवाने

अगर आप रेगुलर सेक्सुअल एक्टिविटी करते हैं तो आपको अपना रेगुलर चेकअप करवाना बहुत जरूरी है। आप जब भी किसी पार्टनर से मिलते हैं तो सबसे पहले उनके बारे में जरूर पूछें।  इससे आप एचआईवी एड्स, सर्वाइकल कैंसर और बैक्टीरिया इन्फेक्शन आदि से बच सकते हैं। आपको समय-समय पर इसकी की जांच करवाते रहना चाहिए अगर आपके मल्टीप्ल पार्टनर है तो आपको इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि वह STI से ग्रस्त ना हों। अगर आप समय पर एसटीआई डायग्नोज कर लेते हैं तो आप इसका इलाज करवा सकते हैं

Consent and Boundaries consent condom STI Consent In Sex Foreplay
Advertisment