Advertisment

Mental calmness: भटकते मन को काबू में कैसे करें?

हमारे मन में लगातार कोई ना कोई विचार चलते रहते हैं जो हमारे मन को विचलित कर के रखते हैं। यदि हम पढ़ाई कर रहे हों, काम कर रहे हों या हम आराम कर रहे हों हमारे मन का भटकना तो तय ही रहता है। मेडिटेशन और योग करने से हमारा मन शांत रहता है‌।

author-image
Sneha yadav
New Update
Effective Techniques for Mental Focus and Calmness

(Image credit: pinterest)

Effective Techniques for Mental Focus and Calmness: हम जानते हैं कि हमारा मन कितना चंचल और सदैव विचलित रहता है। इसे हम काबू में कर ही नहीं पाते हैं। हमारे मन में लगातार कोई ना कोई विचार चलते रहते हैं जो हमारे मन को विचलित कर के रखते हैं। हमारी जिंदगी में बहुत सारे परेशानियां और तनाव चल रहे होते हैं उनसे लड़ने के लिए हमारे मन को फोकस करना बहुत जरूरी है। यदि हम पढ़ाई कर रहे हों, काम कर रहे हों या हम आराम कर रहे हों हमारे मन का भटकना तो तय ही रहता है। मन के भटकने से न केवल हमारा ध्यान भटकता है पर साथ ही हम तनाव, चिंता और मानसिक अशांति से गुजरने लगते हैं। यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर नेगेटिव प्रभाव डालता है। तो आइये जानते हैं मन को हम काबू में कैसे कर सकते हैं।

Advertisment

भटकते मन को काबू में करने के 5 तरीके 

1. मेडिटेशन और योग 

मेडिटेशन और योग एक ऐसा उपाय है जो आज से नहीं बल्कि ऋषि मुनियों के समय से चलते आ रहा है। मेडिटेशन और योग करने से हमारा मन शांत रहता है‌ और हमारे मन में चल रहे विचारों को नियंत्रित करने का काम करता है। रोज सुबह 10 से 15 मिनट मेडिटेशन और योग जरूर करें यह हमारे मन को एक जगह केंद्रित करता है।

Advertisment

2. पॉजिटिव गतिविधियां 

मन के भटकने का सबसे बड़ा कारण होता है नेगेटिव सोच रखना। आप हर दम अगर नेगेटिव सोचते रहेंगे तो अपने मन को कभी भी काबू में नहीं कर पाएंगे। मन को भटकने से बचने के लिए हमें पॉजिटिव चीज करनी चाहिए जिससे किताबें पढ़नी चाहिए और संगीत सुने या फिर कोई स्किल सीखें। जब हमारा मन पॉजिटिव गतिविधियों में लगा रहेगा तो मन का भटकना कम हो सकता है

3. प्रॉपर डेली रूटीन 

Advertisment

हमें अपने डेली रूटीन को अनुशासित करना चाहिए जिसकी वजह से हमारा मन स्थिर रहता है। दिन की शुरुआत और दिन का अंत हमें एक पार्टिकुलर टाइम पर करना चाहिए। हमें अपनी डेली रूटीन में योग, मेडिटेशन और अन्य महत्वपूर्ण स्किल्स को इंवॉल्व करना चाहिए। जिसकी वजह से भटकाव कम होता है और हमारा ध्यान अपने काम में केंद्रित रहता है।

4. आहार और लाइफस्टाइल 

जैसे कि हम जानते हैं एक सही आहार हमारे स्वास्थ को और बेहतर बनाता है चाहे वह मानसिक हो या शारीरिक। पौष्टिक और संतुलित आहार हमारे मन को एक जगह स्थिर रखने का काम करता है। हमें अपने खान-पान में ताजे फल, सब्जियां और नट्स को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा मन को शांत रखने का काम पर्याप्त नींद और व्यायाम करते हैं।

Advertisment

5. ध्यान भंग होने से बचें 

हमारी डेली रूटीन में कुछ ऐसी चीज हैं जो हमारे मन को भटकाने का काम करती है जैसे कि सोशल मीडिया, नकारात्मक समाचार या ऐसे लोग जो हमारे जिंदगी में नेगेटिविटी फैलाने के लिए होते हैं उनसे दूर रहना ही अच्छा होता है। हमें अपने आसपास के एनवायरमेंट को अच्छा और पॉजिटिव बना के रखना चाहिए जिससे हमारा मन विचलित नहीं होता और शांत रहता है।

Mental Health Help
Advertisment