Health Tips: शुगर लेवल कंट्रोल कैसे करें

शुगर या डायबिटीज आज के समय में लोगों में होने वाली सबसे आम स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। इन्सुलिन लेवल असंतुलित होने के कारण हमें बहुत सारी समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि हृदय रोग, किडनी रोग और आंखों की आदि।

author-image
Sneha yadav
New Update
Effective Ways to Control Your Blood Sugar Levels

(Image credit: pinterest)

EffectiveWaystoControlYourBloodSugarLevels: शुगर लेवल या ब्लड ग्लूकोस लेवल हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जिसके असंतुलन के कारण हमें बहुत सारी समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें सबसे प्रमुख समस्या है डायबिटीज। शुगर या डायबिटीज आज के समय में लोगों में होने वाली सबसे आम स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। डायबिटीज के कारण हमारे शरीर में इंसुलिन नहीं बन पाता या फिर इंसुलिन का स्तर बढ़ने के कारण वह असंतुलित हो जाता है। इन्सुलिन लेवल असंतुलित होने के कारण हमें बहुत सारी समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि हृदय रोग, किडनी रोग और आंखों की समस्या हो सकती है। जब हमारा शुगर लेवल सामान्य रहता है तो हमारा शरीर सही ढंग से काम करता है और ऊर्जा प्राप्त करता है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए कुछ उपाय करना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं शुगर लेवल को कंट्रोल कैसे कर सकते हैं। 

शुगर लेवल कंट्रोल करने के 5 तरीके 

1. संतुलित आहार 

Advertisment

अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए हमें एक संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। ठीक वैसे ही शुगर लेवल को कंट्रोल करने में एक संतुलित आहार अपनी भूमिका बहुत अच्छे से निभाते है। हमें अपने डाइट में ऐसे आहार शामिल करने चाहिए जिसमे फाइबर भरपूर हो जैसे की साबुत अनाज, फल –फूल और सब्जियां, यह शरीर के पाचन तंत्र को धीमा करता है और शुगर लेवल को बढ़ाने से रोकता है। प्रोटीन का सेवन करना भी बहुत जरूरी है जैसे की दाल, अंडे, मछली आदि जैसे चीजों को अपने डाइट में शामिल करें जिसकी वजह से आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

2. व्यायाम 

शुगर लेवल को संतुलित करके रखने में व्यायाम का बहुत अच्छा योगदान है। सप्ताह में 150 मिनट तक तीव्र गति वाले व्यायाम करने से हमारा शुगर लेवल का स्तर स्थित रहता है। इस व्यायाम में हम वॉकिंग, साइकलिंग और स्विमिंग इंक्लूड कर सकते हैं। व्यायाम करने से आपकी बॉडी में मौजूद इंसुलिन का उपयोग अधिकतम होता है जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। प्रातः काल उठकर व्यायाम करना हमारे शरीर के लिए और फायदेमंद होता है।

3. वजन पर नियंत्रण 

ना ज्यादा वजन का बढ़ना सही है और ना ज्यादा वजन का कम होना सही है। अधिक वजन और मोटापे के कारण शरीर के शुगर लेवल का असंतुलित होना तय होता है। अगर हम सही आहार लें और पर्याप्त व्यायाम करें उसकी वजह से हम वजन को नियंत्रण में कर सकते हैं। वजन के गिरावट की वजह से इंसुलिन का स्तर संतुलित रहता है। अगर आपको डायबिटीज है तो वेट लॉस करना जल्द से जल्द शुरू करें।

4. स्ट्रेस मैनेजमेंट

Advertisment

तनाव न केवल हमारे मानसिक पर हमारी शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बहुत असर डालता है। तनाव के कारण शुगर लेवल भी प्रभावित होता है। जब हम स्ट्रेस में होते हैं तो हमारा शरीर अत्यधिक ग्लूकोस रिलीज करता है जिसके कारण शुगर लेवल बढ़ सकता है। स्ट्रेस को कम करने के लिए व्यायाम, योग, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइ और मेडिटेशन अपने डेली रूटीन में शामिल करें।

5. नींद 

नींद हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर रखने में सहायता करता है। पर्याप्त नींद ना लेने के कारण शुगर लेवल प्रभावित होता है। पर्याप्त नींद न केवल आपको ऊर्जावान बनाता है बल्कि साथ ही आपकी शुगर लेवल को संतुलित रखने का काम भी करता है। हमें 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत आवश्यक है। इससे हमें थकान और तनाव भी महसूस नहीं होती।

Disclaimer: इसप्लेटफॉर्मपरमौजूदजानकारीकेवलआपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Blood Sugar Level