Advertisment

Jaiphal Ke Fayede: जायफल के फ़ायदे और नुक़सान जानिए अपनी सेहत पर

हैल्थ : गरम मसालों में प्रयोग किया जाने वाला जायफल आप कैसे नहीं जानते। छोटा-सा अंडाकार ये जायफल गरम तासीर रखने के साथ-साथ जाड़ों में बहुत प्रयोग में लिया जाता है। यह मूल रूप से इंडोनेशिया में पाया गया था।

author-image
Prabha Joshi
New Update
जायफल के फ़ायदे

जायफल का अत्यधिक प्रयोग हानिकारक है

Jaiphal Ke Fayede: जायफल का प्रयोग महिलाएं जाड़ों में गरम मसाले के रूप में बहुतायत करती हैं। इसे अंग्रेज़ी में नटमैग कहते हैं। इसकी गरम तासीर न केवल गरम रखती है बल्कि हमारे शरीर को बीमारियों से भी बचाए रखती है। जायफल छोटा-सा अंडाकार आकार का होता है, जिसकी थोड़ी-थोड़ी पहचान सुपारी के आकार से मिलती है। इसका मूल स्थान इंडोनेशिया है, हालांकि अब भारत में भी इसकी खेती की जाती है। इसमें वो औषधीय गुण हैं जो हमारी सेहत को तंदरुस्त रखते हैं। 

Advertisment

जायफल में एक ग़ज़ब की ख़ुशबू होती है जिसके कारण महिलाएं जायफल का प्रयोग किचन में कई तरह से करती हैं। इसको हल्वे में, मिठाई में, आचार में, जूस जैसे पेय पदार्थों में, सब्ज़ियों में, कढ़ी में आदि बहुत जगह किया जाता है। अब जानें जायफल के फ़ायदे :-

  1. क़ब्ज़ या उल्टी आने पर : जायफल का प्रयोग क़ब्ज़ पर किया जाए तो पेट साफ़ हो जाता है। ऐसे ही उल्टी जैसा आने पर जायफल के सेवन से आराम मिलता है। 
  2. दांत की बीमारियां : जायफल से दांत की बीमारियां नहीं होती। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांत और मसूड़ों की रक्षा करते हैं। इसके साथ ही मुंह में कोई भी कीटाणु पैदा नहीं होते। मुंह की दुर्गंध दूर करता है। 
  3. तनाव दूर करता है : जायफल में एंटीडिप्रेसेंट गुण होते हैं। इस गुण के कारण ये मस्तिष्क में एक अलग प्रभाव छोड़ता है। इसके सेवन से तनाव नहीं रहता और मस्तिष्क से संबंधित बीमारियां नहीं होतीं। हालांकि इसमें नशीले गुण पाए जाते हैं। अत्यधिक सेवन इसका हानिकारक है।
  4. गठिया में फ़ायदेमंद : जायफल गठिया में सेवन के लिए अच्छा बताया गया है। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण के कारण इसका प्रयोग दर्द निवारक के रूप में करते हैं। ये सूजन नहीं बढ़ने देता, साथ ही गठिया को कम करता है। 
  5. त्वचा के लिए असरदार : जायफल का प्रयोग फेसपैक या स्किन केयर के लिए भी किया जाता है। त्वचा में इसका प्रभाव बहुत असरदार होता है। ये मुंहासे जैसी समस्या नहीं होने देता।

इसके अलावा ये हृदय रोगों में लाभप्रद है। मधुमेह में फ़ायदेमंद और मोटापे को कम करता है। जायफल नींद न आने जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसका सेवन सेक्स लाइफ़ के लिए भी लाभप्रद है। लेकिन जायफल का प्रयोग बहुत-ही सीमित मात्रा में करना होता है। शोध की माने तो रोज़ाना जायफल का सेवन करना उचित नहीं है। इसके अत्यधिक सेवन से मस्तिष्क संबंधी समस्याएं ठीक होने के बजाए बिगड़ने लग जाती हैं। इसलिए इसका सेवन कभी-कभार और बहुत कम मात्रा में करना होता है। इसको बाज़ार में पाउडर या पूरा साबुत ख़रीदा जा सकता है। इसका तेल भी आता है। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

woman health महिलाएं गरम तासीर Jaiphal Ke Fayede नटमैग जायफल के फ़ायदे गरम मसाले Nutmeg Nutmeg Benefits जायफल
Advertisment