/hindi/media/media_files/PWG4lhnYO4VF18TYkFBy.png)
(Image credit: File image)
EssentialConsiderationsDuringtheEarlyStagesofMenopause: रजोनिवृत्ति एक ऐसी प्राकृतिक प्रक्रिया है जो हर महिला को होती है। यह कोई समस्या नहीं है बल्कि एक नेचुरल स्टेज है जैसे कि एक उम्र के बाद लड़कियों को पीरियड्स आने शुरू होते हैं ठीक वैसे एक उम्र के बाद महिलाओं को पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं जिसकी वजह से वह अपनी प्रजन्न क्षमता खो देती हैं। मेनोपॉज की शुरुआती दौर में महिलाओं की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में बहुत सारे बदलाव होते हैं जिसका ध्यान देना बहुत आवश्यक है। रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं में के हार्मोन में बहुत सारे बदलाव होते हैं खासकर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन की कमी हो सकती है। जिसकी वजह से बहुत सारी समस्याएं होती हैं जैसे की रात में पसीना आना, नींद ना आना, थकान महसूस होना, अनियमित पीरियड्स और हड्डियों की कमजोरी। तो चलिए जानते हैं रजोनिवृत्ति के शुरुवाती दौर किन चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है।
रजोनिवृत्ति के शुरुवाती दौर में रखे इन 5 चीज़ों का खास ख्याल–
1.सही आहार
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को सही, संतुलित और पौष्टिक आहार लेना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे आहार का सेवन जरूर करें जिसमें कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर हो। यह हमारे हड्डियों को मजबूत करने का काम करते हैं। विटामिन डी के लिए धूप में समय बताएं और कैल्शियम के लिए पत्तेदार सब्जी, डेरी प्रोडक्ट, मछली और सोया का सेवन जरूर करें।
2. व्यायाम
जैसे कि हमें पता है व्यायाम और एक्सरसाइज करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसे ही मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को व्यायाम अपने डेली शेड्यूल में शामिल करना चाहिए। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर की गतिविधि को बनाकर रखना जरूरी है। व्यायाम करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही तनाव मुक्त भी होता है और हड्डियां भी मजबूत करता है। एरोबिक्स, योगा, मॉर्निंग वॉक और जिमिंग जैसे व्यायाम को अपने रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें।
3. मानसिक स्वास्थ्य
मेनोपॉज के दौरान शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य में भी बहुत सारे बदलाव आते हैं। हार्मोन के असंतुलन की वजह से हमें तनाव और चिंता महसूस हो सकता है। जैसे कि हम अपने शरीर का ध्यान रखते हैं ठीक वैसे मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस दौरान हम चिड़चिड़ा हो सकते हैं, मूड स्विंग्स बहुत होते हैं और तनाव भी होते है। इन सब चीजों को कंट्रोल में करने के लिए मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइ और म्यूजिक थेरेपी का उपयोग करें।
4. पर्याप्त नींद
मेनोपॉज की शुरुआती दौर में नींद ना आना एक सामान्य समस्या होती है। इसके लिए हमें अपना स्लिप शेड्यूल अच्छा बनाना चाहिए। सोने का एक निर्धारित समय बनाएं और यह ध्यान रखें कि सोने से पहले हम किसी भी तरीके के कैफीन प्रोडक्ट का सेवन न करें जिसकी वजह से नींद आने में दिक्कत हो। अच्छी नींद आने के लिए हम हल्की किताबें पढ़ सकते हैं। नींद की वजह से हमें तनाव भी कम महसूस होता है।
5. बॉडी चैकअप
मेनोपॉज के दौरान अक्सर महिलाएं बहुत सारे परेशानियों का सामना करती हैं। वह परेशानियां उनके हार्ट, हड्डियों और अन्य शरीर के अंगों से जुड़ी हो सकती है। इसीलिए एक रूटीन बॉडी चेकअप कराना बहुत जरूरी है ताकि हमें पता चल सके की हमारे शरीर में ऐसी कोई दिक्कत तो नहीं और अगर है तो टाइम पर उसका उपचार करें। ब्रेस्ट कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, और हृदय रोग की संभावना बढ़ सकती है इसीलिए डॉक्टर से एक प्रॉपर चेकअप जरूर करवाएं।