Advertisment

Exercise During Periods: पीरियड्स में एक्सरसाइज करना कितना सही?

author-image
Swati Bundela
New Update
exercise during periods

क्या पीरियड के समय एक्सरसाइज करना चाहिए?

Advertisment

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को बहुत सी परेशानियां होती है। इसके कारण उनकी दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित होती है। इस दौरान जरूरी है कि वह अपनी दैनिक दिनचर्या में एक हेल्दी रूटीन और एक हेल्दी डाइट अपनाएं। अक्सर महिलाओं का यह सवाल होता है कि वह पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज कर सकती है या नहीं?  आइए आज इस सवाल का जवाब जानते हैं।

पीरियड्स में वर्कआउट करना कितना सही?

डॉक्टरों की मानें तो पीरियड के दौरान आप एक्सरसाइज कर सकती है। पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से आपको पीरियड में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। लेकिन ध्यान रहे कि इस दौरान आपको इंटेंस वर्कआउट नहीं करना चाहिए। इंटेंस वर्कआउट करने से या काफी लंबे समय तक एक्सरसाइज करने से पीरियड के दौरान समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपको पेट में ऐंठन महसूस हो सकती है, आपकी मसल्स में दर्द हो सकता है, आपको थकान महसूस होगी और साथ ही घबराहट का अनुभव होगा। ज्यादा लंबे समय तक सुसाइड करने से यह पीरियड्स में होने वाला  कमर का दर्द भी बढा सकता है।

Advertisment

पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से होते हैं यह फायदे

पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से आपको काफी फायदे हो सकते हैं। पीरियड्स में हार्मोनल चेंज होने के कारण मूड स्विंग होते हैं जिससे आप चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं, इस दौरान एक्सरसाइज करने से मूड स्विंग्स में काफी मदद मिलती है। पीरियड्स में किसी किसी को या तो काफी भूख लगती है या फिर भूख ही नहीं लगती है, एक्सरसाइज करने से ईटिंग डिसऑर्डर में थी काफी सहायता होती है। इस दौरान एक्सरसाइज करने से आप एनर्जेटिक महसूस करती है।

पीरियड्स के दौरान लंबे समय तक एक्सरसाइज ना करें

Advertisment

पीरियड्स के समय महिलाओं को पेट दर्द यह कमर दर्द जैसी समस्याएं होती है। अगर आप लंबे समय तक एक्सरसाइज करती हैं तो यह समस्या और बढ़ सकती है। पीरियड्स में केवल 30 से 40 मिनट तक सामान्य एक्सरसाइज भी करें। अगर आपको पीरियड्स में दर्द ज्यादा होता है तो उस दिन आप एक्सरसाइज ना करें। ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपको थकान महसूस होगी जो आपके लिए सही नहीं होगी।

इन बातों का रखें ध्यान

पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करते हुए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले तो पीरियड्स में आपको हल्की एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको पीरियड्स में  कभी भी खाली पेट एक्सरसाइज नहीं करनी है। पीरियड के दौरान ज्यादा टाइट कपड़े पहनकर एक्सरसाइज ना करें और अपनी बॉडी को ज्यादा स्क्रैच ना करें। हल्की एक्सरसाइज में आप वॉक, योगा और ब्रिस्क वाकिंग भी कर सकती हैं।

Periods exercise during periods
Advertisment