Advertisment

Exercising Throughout Period Cycle: पूरी साइकिल में कैसे करे एक्सरसाइज

पीरियड साइकिल के पूरे महीने में महिलाओं के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता रहता है। इस प्रभाव को कम करने के लिए जरूरी है कि आप शारीरिक गतिविधियां अपनी पीरियड साइकिल के दौरान जरूर करती रहे।

author-image
Monika Pundir
06 Dec 2022
Exercising Throughout Period Cycle: पूरी साइकिल में कैसे करे एक्सरसाइज

Exercising Throughout Period Cycle

Exercising throughout Period Cycle: पीरियड की पूरी साइकिल में ऐसे करे एक्सरसाइज

Advertisment

महिलाओं की पीरियड साइकिल 28 दिन की होती है। इन 28 दिनों में महिलाएं पीरियड्स के दिनों को भी बिताती हैं साथ ही दोबारा उनकी साइकिल स्टार्ट होती है जिनमें वह पीएमएस के लक्षणों को भी सहती हैं। पूरे महीने में महिलाओं के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता रहता है। इस प्रभाव को कम करने के लिए सबसे बेहतर तरीका है कि आप शारीरिक गतिविधियां अपनी पीरियड साइकिल के दौरान जरूर करती रहे। आइए जानते हैं कि आप अपनी पीरियड साइकिल के 28 दिनों में किस प्रकार एक्सरसाइज कर सकती हैं।

1. पीरियड्स के 6 दिन

जब आपकी पीरियड साइकिल शुरू होती है और आपको पीरियड्स आते हैं वह 5 से 6 दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरे होते हैं। इस दौरान आपके शरीर में एनर्जी लेवल बहुत कम होता है क्योंकि इस समय हार्मोन का लेवल भी कम होता है। लेकिन इस दौरान कुछ हल्की एक्सरसाइज करके आप अपने आपको एनर्जेटिक महसूस करवा सकती हैं साथ ही इस दौरान होने वाले दर्द में भी यह एक्सरसाइज राहत का काम कर सकती हैं।

Advertisment

इन 6 दिनों में आपको हल्के योगासन को अपनाना चाहिए इसके अलावा आपको रोजाना लंबी वॉक करनी चाहिए। लेकिन अगर आप में इस दौरान थोड़ा एनर्जी लेवल ज्यादा होता है तो आपको जिम में भी थोड़ी हल्की एक्सरसाइज कर लेनी चाहिए।

2. अगले 7 से 13 दिन तक

पीरियड के बाद आपके हार्मोन में बढ़ोतरी होती है और इस कारण आपका एनर्जी लेवल बढ़ता है। इस समय में आपका लिबिडो भी बहुत अधिक रहता है। इसलिए इस समय आप हैवी एक्सरसाइजेज कर सकते हैं। आप एक नया एक्सरसाइज रूटीन कर सकते हैं, आप जुंबा जैसे एनर्जीटिक एक्सरसाइजेज कर सकते हैं और इस दौरान आप स्पोर्ट्स में भी आसानी से भाग ले सकते हैं।

Advertisment

3. 14वां दिन - ओवुलेशन

इस दिन आपके रिप्रोडक्टिव हार्मोन पीक पर होते हैं जिस कारण आप अत्यधिक एनर्जीटिक महसूस करते हैं। इसलिए आप इस समय इंटेंस वर्कआउट आसानी से कर सकते हैं। इस दौरान आप वेटलिफ्टिंग, कार्डियो, हाई इंटेंस वर्कआउट, आसानी से कर सकते हैं।

4. 14 से 28 दिन

यह वह दिन होते हैं जब आपका शरीर दोबारा पीरियड्स के लिए अपने आपको तैयार करता है। इन दिनों में आप पीएमएस सिम्टम्स को महसूस कर सकते हैं। इन दिनों हार्मोन लेवल भी कम रहता है इसलिए आपका एनर्जी लेवल भी बहुत कम रहता है। इस समय आपको लो एनर्जी वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए। आप योगासन कर सकते हैं साथ ही ऐसे एक्सरसाइज करें जो शरीर में स्ट्रैंथ को बढ़ाएं।

Advertisment
Advertisment