Advertisment

Facts About Breast Size: ब्रेस्ट साइज से जुड़े तथ्यों मे कितनी सच्चाई?

ब्रेस्ट को दबाने से साइज बढ़ता है इस बात पर अक्सर महिलाएं भरोसा कर लेती हैं, लेकिन यह बात गलत है। इसको सिद्ध करने के लिए ना ही कोई साइंटिफिक रिसर्च है और ना डॉक्टर इस बात का प्रमाण देते हैं।

author-image
Monika Pundir
08 Dec 2022
Facts About Breast Size: ब्रेस्ट साइज से जुड़े तथ्यों मे कितनी सच्चाई?

Facts About Breast Size

Facts About Breast Size: ब्रेस्ट साइज से जुड़े इन तथ्यों में कितनी सच्चाई?

Advertisment

प्रत्येक महिला के ब्रेस्ट का आकार और साइज एक दूसरे से अलग होता है। यह महिलाओं के शरीर की बनावट को अच्छा और खराब दिखाने के लिए भी जिम्मेदार होता है। लेकिन यह कोई तय पैमाना नहीं है कि एक महिला का ब्रेस्ट साइज कैसा और कितना होना चाहिए। ऐसे में ब्रेस्ट साइज से जुड़े कुछ बहुत सी अफवाह है जिन पर हम अक्सर भरोसा कर लेते हैं,आइए जानते हैं इन अफसरों के बारे में-

1. ब्रेस्ट को दबाने से साइज बढ़ता है?

ब्रेस्ट को दबाने से साइज बढ़ता है इस बात पर अक्सर महिलाएं भरोसा कर लेती हैं, लेकिन यह बात पूरी तरीके से गलत है। इस बात को सिद्ध करने के लिए ना ही तो कोई साइंटिफिक रिसर्च है और ना ही डॉक्टर इस बात का प्रमाण देते हैं।

Advertisment

2. ब्रेस्ट की मसाज करने से बढ़ता है ब्रेस्ट साइज?

इस मिथक को भी सच साबित करने के लिए कोई साइंटिफिक रिसर्च या किसी डॉक्टर का प्रमाण नहीं है। हालांकि अगर आप अपनी ब्रेस्ट की मसाज करते हैं तो यह रक्त प्रभाव को बेहतर बनाने में मदद करता है। लेकिन इससे आपके ब्रेस्ट के साइज पर क्या फर्क पड़ता है इस बात का कोई प्रमाण नहीं है।

3. स्तनपान करवाने से ब्रेस्ट का आकार बढ़ता है?

Advertisment

इस बात का भी कोई तय प्रमाण नहीं है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ जाता है जिसका प्रभाव ब्रेस्ट पर भी देखा जा सकता है लेकिन शिशु को जन्म देने के बाद जैसे ही उनका वजन कम होता है उनका ब्रेस्ट साइज भी पहले जैसा ही हो जाता है। हालांकि अगर आप स्तनपान करवाती है और आप एक ब्रेस्ट से ज्यादा स्तनपान करवाती है तो इस कारण जरूर आपके दोनों ब्रेस्ट के साइज अलग-अलग हो सकते हैं।

4. उल्टा सोने से ब्रेस्ट साइज कम होता है?

यह बात भी पूरी तरीके से मिथ है। हमारी ब्रेस्ट का साइज हमारे शारीरिक विकास और शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। ऐसे में अगर आप अपने पेट के बल सोते हैं तो इस कारण ब्रेस्ट का साइज छोटा होने का कोई प्रमाण नहीं है।

5. शादी के बाद बढ़ जाता है ब्रेस्ट साइज?

यह बात हर महिला के लिए जरूरी नहीं है। लेकिन अगर कोई महिला शादी के तुरंत बाद ही गर्भाधारण कर लेती है, तो उसके शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण ब्रेस्ट के साइज में जरूर थोड़ा फर्क देखने को मिल सकता है।

Advertisment
Advertisment