Advertisment

FAQs About Foreplay: फोरप्ले से जुड़े इन सवालों का जवाब यहाँ जानें

अगर आप बिना फोरप्ले के सेक्स की शुरुआत कर रहे हैं तो आप जल्दी सेक्स से बोर हो सकते हैं क्योंकि फोरप्ले सेक्स को ज्यादा एक्साइटिंग और इंटरेस्टिंग बनाता है। यह आपका सेक्स के लिए मूड सेट करता है और इसके साथ ही आप लंबे समय तक टिके रह सकते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Foreplay

(Image Credit: Freepik)

FAQs About Foreplay: इंटरकोर्स से पहले आप जो भी एक्टिविटी करते हैं जिसमें एक दूसरे से गले मिलना। बातें करना। किस करना और टच करना आदि शामिल होता है। इसे फोरप्ले कहा जाता है। यह भी सेक्स का एक अभिन्न अंग है। अगर आप बिना फोरप्ले के सेक्स की शुरुआत कर रहे हैं तो आप जल्दी सेक्स से बोर हो सकते हैं क्योंकि फोरप्ले सेक्स को ज्यादा एक्साइटिंग और इंटरेस्टिंग बनाता है। यह आपका सेक्स के लिए मूड सेट करता है और इसके साथ ही आप लंबे समय तक टिके रह सकते हैं तो आईए जानते हैं कुछ ऐसे सवालों के जवाब जो फोरप्ले से जुड़े हुए हैं-

Advertisment

फोरप्ले से जुड़े इन सवालों का जवाब यहाँ जानें 

क्या फोरप्ले को सेक्स में शामिल करना जरूरी है?

फोरप्ले को सेक्स में शामिल करना आपका सबसे अच्छा फैसला हो सकता है क्योंकि यह आपके यौन अनुभव को अच्छा कर सकता है। इससे आप सेक्स में लंबे समय तक टिक सकते हैं। आपका सेक्स ज्यादा रोमांचित बनेगा। इसके साथ ही आपके संबंधों में ज्यादा नजदीकियां भी बढ़ती है। आप एक दूसरे को जानने लग जाते हैं और सेक्स के दौरान फ्रिक्शन भी कम होती है क्योंकि यह नेचुरल लुब्रीकेंट प्रोड्यूस करता है। 

Advertisment

कैसे हम इसे सेक्सुअल एक्टिविटीज में शामिल कर सकते हैं?

इंटरकोर्स से पहले फोरप्ले स्टार्ट करने के लिए आपको अपने पार्टनर को कंफर्टेबल महसूस करवाना चाहिए। उनके साथ एक खुली और ईमानदार बातचीत करनी चाहिए जिससे वो आपके ऊपर विश्वास बना सके। आप उनसे पूछ सकते हैं कि उन्हें क्या अच्छा लग सकता है। हमेशा उनकी कंसेंट (Consent) की रेस्पेक्ट करें। आप बातचीत से शुरुआत करते हुए डांसिंग की तरफ बढ़ सकते हैं। वहां पर आप एक दूसरे को किस कर सकते हैं और एक दूसरे के बारे में जान सकते हैं। इसके साथ ही सेक्सटिंग को शामिल कर सकते हैं। इन छोटे-छोटे स्टेप से आप फोरप्ले की शुरुआत कर सकते हैं। यह आप पर निर्भर आप कितना पार्टनर को रिलैक्स और कंफर्टेबल महसूस करवाते हैं। 

क्या फोरप्ले के साथ STI का खतरा जुड़ा है?

Advertisment

फोरप्ले से STI का खतरा जुड़ा हुआ है। इसे बहुत सारे तरीकों से किया जाता है। यह इस पर निर्भर करता है कि आप किस तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं जैसे अगर आप ओरल सेक्स कर रहे हैं तो इसमें चांस होते हैं कि आपको STI का खतरा है। अगर आप फोरप्ले में स्किन-टू- स्किन कांटेक्ट कर रहे हैं तब भी यह  संभव है कि आपको STI हो सकती  है इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप फोरप्ले में वो एक्टिविटीज शामिल हूं जिनमें STI का खतरा नहीं होता है। 

पार्टनर अगर फोरप्ले में इंटरेस्टेड नहीं है तो इसे कैसे किया जाए?

फोरप्ले में अपने पार्टनर का इंटरेस्ट बनाने के लिए आपको थोड़े एक्सपेरिमेंट और मेहनत करनी पड़ेगी। आपको शुरुआत काफी बेसिक से करनी होगी जैसे आप उनके साथ बैठकर कुछ देर बातें कर सकते हैं। उन्हें अपने बारे में बताना शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके बारे में जानने की कोशिश कीजिए। आप एक रोमांटिक डेट ऑर्गेनाइज कर सकते हैं। आप एक ऐसा माहौल पैदा कर सकते हैं जो आपको रोमांटिक वाइब दे जिसमें आप दोनों एक दूसरे के करीब आने का मौका मिल सके। इसके साथ ही आप उन्हें एक मसाज दे सकते हैं या एक ऐसा म्यूजिक प्ले कर सकते हैं जो आपके मोमेंट को हीट कर सके। 

Advertisment

फोरप्ले का आपके रिलेशनशिप पर क्या असर पड़ता है?

फोरप्ले का आपके रिश्ते पर एक पॉजिटिव असर पड़ता है चाहे आप किसी के साथ कैजुअल रिलेशनशिप में है, लिविंग में रह रहे हैं, आप दोनों की शादी हो चुकी है या फिर आपका एक लांग टर्म रिलेशन है। यह आपकी हर एक रिलेशनशिप के लिए फायदेमंद है क्योंकि आप एक दूसरे के करीब आते हैं और एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है। आपके संबंधों में नजदीकियां आती है। आपका स्ट्रेस कम होता है। इससे आप एक संतुष्ट भारी सेक्स लाइफ एंजॉय कर सकते हैं। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

consent Foreplay STI FAQs About Foreplay
Advertisment