Advertisment

FAQs About Porn: पोर्न से जुड़ें इन सवालों के जवाब जानें

पोर्न एक ऐसा विषय है जो देखना सभी पसंद करते हैं लेकिन इसके बारे में बात नहीं की जाती है। कुछ लोग कहते कि पोर्न नहीं देखना चाहिए। कुछ यह भी कहते हैं  इसकी आदत लग जाती है।लेकिन फिर भी इन सबके बावजूद पोर्न देखा जाना चाहिए?

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Porn

(Image Credit: Freepik)

FAQs About Porn: पोर्न एक ऐसा विषय है जो देखना सभी पसंद करते हैं लेकिन इसके बारे में बात नहीं की जाती है। कुछ लोग कहते कि पोर्न नहीं देखना चाहिए। कुछ यह भी कहते हैं  इसकी आदत लग जाती है। यह भी माना जाता है कि पोर्न में जो दिखाया जाता है, वह सच नहीं होता है लेकिन फिर भी इन सबके बावजूद पोर्न देखा जाना चाहिए? आजकल इंटरनेट पर पोर्न बहुत आसानी से मिल जाता है और बहुत सारे लोग इसे सच भी मान लेते हैं। इससे प्रभावित होकर अपनी असल जिंदगी की में भी उन चीजों को ट्राई करने की कोशिश करते हैं तो चलिए आज पोर्न से जुड़े कुछ सवालों के जवाब जानते हैं।

Advertisment

पोर्न से जुड़ें इन सवालों के जवाब जानें 

पोर्न एक ऐसा मैटेरियल होता है जिसे आप पढ़ते या लिखते हैं ताकि आपको सेक्सुअल अराउजल हो सके। इसमें लोगों को सेक्स करते हुए और पूरी तरह से न्यूड दिखाया जाता है। 

क्या पोर्न सच होता है?

Advertisment

देखिए पोर्न एक एक्टिंग होती है। उसमें सब कुछ बनाकर आपके लिए पेश किया जाता है ताकि आप उसको उसका लुत्फ़ उठा सके। अब कुछ लोग जो पोर्न में जैसी बॉडीज दिखाई जाती है या उनके द्वारा जैसे सेक्स किया जाता है तो उसे अपनी रियल लाइफ में कॉपी करने की कोशिश करते हैं लेकिन वह एक एक्टिंग है। आपको रियल लाइफ में बहुत सारे चैलेंज आ सकते हैं। पोर्न में जैसा दिखाया जाता है कि सेक्स बिल्कुल स्मूथ होता है, आपकी एक सेक्सी बॉडी होती है लेकिन ऐसा रियल लाइफ में होना बहुत मुश्किल होता है। हम सब यूनिक है। हमारी अलग-अलग प्रेफरेंस हो सकती है। हमारा तरीका अलग हो सकता है और जरूरी नहीं है कि आपका सेक्स भी स्मूथ हो। 

क्या पोर्न से आपको सेक्स के बारे में जानकारी मिलती है?

पोर्न में सेक्स के बारे में सही जानकारी नहीं दिखाई जाती है। इसके लिए आपको सेक्स एजुकेशन लेनी चाहिए। इन चीजों के बारे में खुद पढ़ना चाहिए। खुद चीजों को ट्राई करना चाहिए। अगर आप सिर्फ पॉर्न साइट्स पर इसलिए जा रहे हैं ताकि सेक्स के बारे में सीख सके तो ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको सही जानकारी ही मिले क्योंकि बहुत सारी चीजों को गलत दिखाया जाता है जो रियल लाइफ में होना पॉसिबल नहीं है। 

Advertisment

क्या हमें पोर्न देखना छोड़ देना चाहिए?

पोर्न को आप किस तरीके से देखते हैं या उसका कैसे इस्तेमाल करते हैं, यह सबसे बड़ा सवाल है। क्योंकि कुछ लोगों को पोर्न देखने से फायदे भी मिलते हैं जैसे उन्हें सेक्स के बारे में पता चलता है। वह नई पोजीशंस के बारे में जान सकते हैं। उन्हें किंक्स (Kinks) के बारे में पता चल सकता है। स्ट्रेस रिलीज हो सकता है। आपके अंदर सेक्स (Sex) को लेकर एक स्टिग्मा बना हुआ है वो भी काम हो सकता है लेकिन वहीं पर अगर आप इसे बहुत ज्यादा देख रहे हैं। आपसे कंट्रोल नहीं हो रहा आपको। आप इसके एडिक्टेड हो चुके हैं तो यह आपके लिए बुरा भी हो सकता है। पोर्न में बॉडी इमेज को लेकर जो भी बातें बताई जाती हैं जब हम उसे रियल लाइफ में अप्लाई करने लग जाते हैं तो वह भी एक बहुत बड़ी प्रॉब्लम हो जाती है।  महिलाओं की छवि नहीं पोर्न में सही नहीं दिखाई जाती है। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

sex porn FAQs About Kinks FAQs About Porn
Advertisment