PCOS के 5 लक्षण जो हर महिला को पता होने चाहिए

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम महिलाओं में होने वाला एक आम हार्मोनल डिसआर्डर है । इसके लक्षणों में वजन बढ़ना, मुंहासे होना, अनियमित रूप से पीरियड आदि।

author-image
Shivalika Srivastava
New Update
PCOS

Photograph: (Freepik)

Five Symptoms of PCOS Women Must Know: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम महिलाओं में होने वाला एक आम हार्मोनल डिसआर्डर है।इसके कई लक्षण हो सकते हैं जैसे कि वजन बढ़ना, मुंहासे, अनियमित पीरियड्स, अत्यधिक बालों का विकास होना, बांझपन आदि। आइए जानते हैं ऐसे पांच PCOS के लक्षण जो हर महिला को पता होने चाहिए 

PCOS के पांच लक्षण जो हर महिला को पता होने चाहिए

1. वजन बढ़ना

Advertisment

PCOS के दौरान वजन बढ़ना आम बात होती है।ऐसा इसलिए होता है क्योंकि PCOS के कारण बहुत बार हमारे शरीर में इंसुलिन और एंड्रोजन सिक्रीशन ज्यादा होने लगता है जिससे कि हमारा वजन बढ़ने लगता है। PCOS में मेटाबॉलिज्म रेट भी धीमा हो जाता है, इसके कारण भी वजन बढ़ जाता है।

2. मुहांसे होना

PCOS के दौरान हार्मोनल उतार - चढ़ाव लगा रहता है जिसके कारण मुहांसे हो जाते हैं।इस दौरान शरीर में इंसुलिन सिक्रीशन की मात्रा भी बढ़ जाती है जिससे कि चेहरे पर तेल का उत्पादन भी बढ़ जाता है जिसके कारण मुहांसे होने लगते हैं।

3. अनियमित पीरियड्स होना

PCOS में एंड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है जिसके कारण भी अनियमित पीरियड होती हैं। एस्ट्रोजन  और प्रोजेस्ट्रॉन के असंतुलन के कारण भी पीरियड्स में दिक्कत होती है। इंसुलिन सिक्रीशन भी अनियमित पीरियडस के विकास में योगदान देता है।

4. बांझपन

Advertisment

PCOS में ओवरी में फॉलिकल्स का विकास नहीं हो पाता है, जिससे अंडे का निकलना नहीं होता है और बांझपन हो सकता है। अनियमित ओवुलेशन के कारण भी बांझपन हो सकता है।PCOS में एंड्रोजन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे ओवुलेशन प्रभावित कर सकता है।इंसुलिन प्रतिरोध भी बांझपन के विकास में योगदान कर सकता है।

5. अत्यधिक बालों का विकास

एंड्रोजन एक पुरुष हार्मोन है जो महिलाओं में भी पाया जाता है। PCOS में एंड्रोजन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे अत्यधिक बालों का विकास हो सकता है, विशेष रूप से चेहरे, छाती और पीठ पर।

PCOS