Foods for Eyesight: आंखो की रोशनी के लिए जरुरी विटामिन

author-image
Swati Bundela
New Update
foods for eyesight

Foods for Eyesight: आंखो की रोशनी के लिए जरुरी विटामिन

आज कल कम उम्र में ही लोंगों की आंखो की रोशनी कमजोर हो जा रही है। अधिकतर लोग इससे परेशान हैं और चश्मे का सहारा लेते हैं। इसका एक सबसे बड़ा कारण हमारे खाने में पोषक तत्वों की कमी भी है। अगर हमारे खाने में वह तत्व मौजूद नहीं होंगे जो हमारी आईसाईट के लिए जरूरी है, तो बहुत कम उम्र में ही हमारी आँखो की रोशनी कम होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि हम सही आहार लें। आइए जानते है उन जरूरी विटामिन के बारे जो आँखो की आईसाइट के लिए जरूरी हैं।

1. Vitamin A

Advertisment

यह विटामिन हमारे कोर्निया को साफ रखने में फायदेमंद होता है। विटामिन ए में 'रोडोस्परिन प्रोटीन' पाया जाता है, यह हमारी आंखों को कम लाइट में भी देखने में मदद करता है। इस विटामिन की कमी के लिए आप हरी सब्जियां, गाजर, पपीता, आदि का सेवन कर सकते हैं।

2. Vitamin B1

विटामिन बी1 भी हमारी आंखो की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन बी 1 से भरपूर चीजें अगर आप खाते हैं तो यह आपकी आंखो के लिए एंटी स्ट्रेस का काम करता है। यह आँखो को ड्राईनेस और सूजन से भी बचाता है। इसके लिए आप मटर, नट्स आदि का सेवन कर सकते हैं।

3. Vitamin E

विटामिन ई भी आंखो को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए जरूरी है। यह आँखो को बढ़ती उम्र के साथ होने वाली बीमारियों से बचाता है। इस विटामिन के लिए आपको नट्स जैसे काजू, बादाम और दाल खानी चाहिए।

4. Vitamin C

Advertisment

यह विटामिन आँखो को सेहतमंद बनाता है। विटामिन सी में फूड्स एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है और यह आंखो को किसी भी बाहरी नुकसान से बचाता है। यह कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जो आंखो की स्ट्रक्चर मैं लाभदायक होता है। यह कॉर्निया को स्वस्थ रखता है। इसके लिए नींबू, संतरा, अंगूर आदि का सेवन करना चाहिए।.श

5. Omega 3

ओमेगा-3 में फैटी एसिड पाया जाता है जो आंखो के लिए अच्छा होता है। यह आँखो की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप मछली, चिया और फ्लैक्स सीड्स खा सकते हैं।

vitamins for eyes foods for eyesight