Vitamin D Foods: विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ

ब्लॉग | हैल्थ : अगर बच्चों के शरीर में विटामिन डी नहीं होगा तो उनकी ग्रोथ रुक जाएगी, बड़ों को हड्डियों में दर्द भी हो सकता है। इसलिए अगर आप अपने शरीर में विटामिन डी चाहते हैं तो आज से ही दूध पीना शुरू कर दें। दूध पियो, दूध वाली चाय नहीं। आगे पढ़िए

author-image
Debopriya
New Update
vitamis

foods for vitamin D

Vitamin D Foods: हम सभी जानते हैं की विटामिन डी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है हम हमेशा स्वस्थ और फिट रहने के लिए आपके शरीर में विटामिन डी की अधिक से अधिक मात्रा का सेवन करना चाहते हैं। विटामिन डी आपको हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन डी की कमी से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जैसे हड्डी की विकृति, मांसपेशियों में दर्द और कई अन्य समस्याएं पैदा कर सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी की स्वस्थ त्वचा के लिए भी विटामिन डी बहुत जरूरी है। बहुत से लोग सोचते हैं की अगर वे पूरे दिन धूप में रहेंगे तो उन्हें पर्याप्त विटामिन डी मिलेगा लेकिन यह सच नहीं है। आपको सुबह सात बजे से नौ बजे तक ही सूरज की रोशनी से विटामिन डी मिलेगा। यदि आप पर्याप्त विटामिन डी चाहते हैं तो आप कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ ले सकते हैं जो विटामिन डी से भरपूर हों।

किन खाद्य पदार्थों से हमें विटामिन डी मिलेगा

Advertisment
vitamin D

1. दूध 

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें दूध पीना पसंद नहीं होता है और दूध पीते ही उन्हें उल्टी आने लगती है। खासतौर पर बच्चे दूध पीने से कतराते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की दूध के बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आपको दिन में कम से कम दो बार दूध जरूर पीना चाहिए ताकि आपके शरीर में विटामिन डी की पूर्ति हो सके। अगर बच्चों के शरीर में विटामिन डी नहीं होगा तो उनकी ग्रोथ रुक जाएगी, बड़ों को हड्डियों में दर्द भी हो सकता है। इसलिए अगर आप अपने शरीर में विटामिन डी चाहते हैं तो आज से ही दूध पीना शुरू कर दें। दूध पियो, दूध वाली चाय नहीं।

2. अंडे 

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अंडे खाना पसंद करते हैं लेकिन बहुत से लोग अंडे खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं की अंडे हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं, यह आपके शरीर को विटामिन डी ही नहीं देते हैं बल्कि शरीर में प्रोटीन भी प्रदान करते हैं। हर किसी को अपने नाश्ते में कम से कम एक अंडा जरूर खाना चाहिए।

3. दही 

Advertisment

ज्यादातर लोग दही खाना पसंद करते हैं क्योंकि ये वजन घटाने की प्रक्रिया के लिए अच्छे होते हैं और ये त्वचा की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आप दही खा सकते हैं इससे आपको बहुत मदद मिलेगी दही आपके शरीर में विटामिन डी की पूर्ति करेगा।

4. मक्खन 

कई लोग ऐसे होते हैं जो हमेशा मक्खन खाने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि मक्खन खाने से उनका वजन बढ़ जाएगा। उन्हें लगता है कि मक्खन खाने के कोई फायदे नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की मक्खन में विटामिन डी की मात्रा अधिक होती है। अगर आप अपने शरीर में विटामिन डी की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं तो आप मक्खन का सेवन कर सकते हैं।

5. संतरे का जूस 

हम हमेशा सोचते हैं कि संतरे का जूस सिर्फ विटामिन सी से भरपूर होता है लेकिन यह सच नहीं है संतरे के जूस में  विटामिन डी भी होता है। इसलिए आप संतरे के जूस से भी विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisment

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है।कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

foods विटामिन डी खाद्य पदार्थों Vitamin D