Advertisment

Milk Benefits: शरीर के लिए क्या हैं दूध के फ़ायदे आइए जानें

हैल्थ/ ब्लॉग : हमारे घर पर दूध पीने के लिए बड़ा ज़ोर दिया जाता है। ऐसा इसलिए कि दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होतेे हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
मिल्क

रोज़ाना दूध पीने से हम डॉक्टर के पास जाने से बच सकते

Milk Benefits: दूध हम सबको बचपन से ही पीने के लिए बोला जाता है। महिलाओं को ख़ासतौर से दूध ज़रूर पीना चाहिए। ऐसा इसलिए कि 44-45 उम्र के बाद महिलाओं में कैल्शियम से जुड़े इश्यूज़ आ जाते हैं। ऐसे में पहले से कैल्शियम की डाइट, आने वाले समय में लाभ पहुंचाती है। इसके साथ ही दूध में हर वो पोषक तत्व मिल जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए ज़रूरी होते हैं। दूध में विटामिन्स, प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं। विटामिन्स में विटामिन ए, डी, ई, बी, के पाया जाता है। सबसे अच्छे दूध में गाय का दूध माना गया है। कारण यह पचाने में आसान होता है।

Advertisment

क्या हैं दूध के फायदे हमारी सेहत पर 

दूध पीने के अनेक फायदे हैं। रोज़ एक नहीं तो आधा गिलास दूध ज़रूर पीना चाहिए। आइए जानें क्या हैं दूध के फ़ायदे :-

Advertisment
  • पेट : दूध पेट के लिए अच्छा माना गया है। पेट में गैस की शिक़ायत हो तो ठंडा दूध पीने से गैस में आराम मिलता है। दूध सही मात्रा में पीने से पेट में क़ब्ज़ की शिक़ायत नहीं होती। ठंडा दूध पेट की जलन को भी ठीक करता है।
  • सीने में जलन : अगर सीने में जलन उठने की शिक़ायत हो तो एक गिलास ठंडा दूध पीने से सीने में जलन दूर हो जाती है। रोज़ाना दूध पीने से कॉलेस्ट्राल कंट्रोल रहता है। ऐसे में दूध से हृदय संबंधी बीमारिया नहीं होतीं। 
  • हड्डियों और दांतों : दूध में कैल्शिय और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में दूध रोज़ पीने से हड्डियां और दांत मज़बूत होते हैं। इनमें कमज़ोरी नहीं होती। 
  • त्वचा : रोज़ाना दूध पीने से त्वचा को पोषण मिलता है। खुश्की दूर होती है। त्वचा मुलायम होती है। चेहरे में चमक आती है। त्वचा से जुड़े किसी भी तरह के रोग दूर होते हैं। दूध फेसपैक में इसीलिए इस्तेमाल में लिया जाता है। 
  • आंखें : दूध में विटामिन ए पाया जाता है। विटामिन ए आंखों के लिए बहुत कारगर होता है। ऐसे में रोज़ाना दूध पीने से आंखों की शक्ति बढ़ती है। आंखें कमज़ोर नहीं होतीं।
  • ऐनर्जी : रोज़ सुबह दूध पीने से दिनभर के लिए शरीर को पोषण मिलता है। ऐनर्जी मिलती है और शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। 
  • बाल : दूध रोज़ाना डाइट में लेने से बालों की कमज़ोरी दूर होती है। बालों में रूसी, ख़ुश्की और बालों का झड़ना जैसी समस्याएं दूर होती है। 

इस तरह दूध के अनेक फ़ायदे हैं। हालांकि कई स्थितियों में दूध को नहीं पीना चाहिए। कुछ लोग मानते हैं ज़्यादा दूध पीने से किडनी स्टोन हो जाते हैं। पर ये महज़ भ्रम है। विशेषज्ञों और शोध में पाया गया है कि दूध से किसी भी तरह किडनी स्टोन की शिक़ायत नहीं होती। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

फ़ायदे दूध milk
Advertisment