Advertisment

Foods That Can Trigger Acne: ये चीजें खाने से हो सकते हैं मुंहासे

अक्सर ही हमारी स्किन या फेस पर मुंहासे आ जाते हैं। इसके कारण कई हो सकते है जैसे धूल मिट्टी, बैक्टीरिया, हार्मोन्स आदि हो सकते है। इसके साथ ही हमारे खाने पीने की आदतों से भी इसका संबंध है।

author-image
Rajveer Kaur
29 Nov 2022
Foods That Can Trigger Acne: ये चीजें खाने से हो सकते हैं मुंहासे

Foods That Can Trigger Acne

अक्सर ही हमारी स्किन या फेस पर मुंहासे आ जाते हैं। इसके कारण कई हो सकते है जैसे धूल मिट्टी, बैक्टीरिया, हार्मोन्स आदि हो सकते है। इसके साथ ही हमारे खाने पीने की आदतों से भी इसका संबंध है। जब हम ज्यादा अनहेल्थी फ़ूड भी खाते हैं तब भी यह हमारे स्किन पर निकल आते हैं। आज हम बताएंगे आपको ऐसे फूड्स जिनके कारण हमारे स्किन के ऊपर मुंहासे निकल आते हैं-

Advertisment

Foods That Can Trigger Acne: ये चीजें खाने से हो सकते हैं मुंहासे

डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Products)

डेयरी प्रोडक्ट्स भी हमारे मुहांसों के लिए जिम्मेदार हैं। स्टडीज में पाया गया है जो टीनेजर्स ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं उन्हें मुहांसों की दिक्कत का सामना करना पड़ा है।

Advertisment

Fast food

मुहांसों का कारण फास्ट फूड भी हो सकता है आज का समय ऐसा है कि सब बहुत ही बिजी रहते हैं जिस कारण किसी के पास घर में खाना बनाने का समय नहीं होता इसलिए लोग ज्यादा फास्ट फूड खाना प्रेफर करते हैं इसलिए लेकिन यह सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है।

तेल भरपूर खाना (Oily & Fried Food)

एक्ने का कारण तेल से भरपूर खाना भी है। तला भुना खाना हर किसी को पसंद होता है। अक्सर हम इसे स्वाद के चक्कर में खा ही लेते हैं जैसे चिप्स, समोसे, स्नैक्स, फ्राइज आदि। इसका हमारी सेहत के ऊपर है बुरा असर पड़ता है और यह मुहांसों का कारण भी बनते हैं। इसमें में सैचुरेटेड फैट्स और कार्ब्स होते हैं।

शुगर से बने उत्पाद (Sugar Food)

मीठा खाना किसे नहीं पसंद होता हर हर व्यक्ति मीठा खाना पसंद करता है जैसे चॉकलेट, केक आइसक्रीम, मिठाईयां ये सब शुगर से भरपूर होते हैं। जितना हमें खाना पसंद होता है उतना ही यह सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इसके साथ ही शुगर से भरपूर खाने के कारण भी स्किन के ऊपर मुंहासे आ जाते हैं।

Advertisment
Advertisment