Advertisment

Gastrointestinal Issues: अपनी आंतों और बॉउल मूवमेंट को ऐसे अच्छा बनाएं

हैल्थ : आंत में हमारा प्रॉपर बॉउल मूवमेंट बहुत जरूरी होता है। हम जो भी खाना खाते हैं, डाइजेस्ट होने के बाद आंतों में जाता है। जब आंतें सही तरह अपना कार्य नहीं कर रही होती हैं तो यही खाना वहां सड़ने लगता है जिससे पाचन संबंधी शिकायतें बढ़ जाती हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
intestine health, credit medlineplus.gov

शरीर के लिए आंतों का स्वास्थ्य जरूरी

Gastrointestinal Issues: हममे से बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें अक्सर पेट संबंधी शिकायतें रहती हैं। पेट संबंधी शिकायतें शरीर के अन्य हिस्सों को प्रभावित कर देती हैं। बता दें ज्यादा दिनों तक इन समस्याओं को रखना शरीर के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डालता है। ऐसे में जरूरी है अपने पाचन तंत्र के स्वास्थ्य का ख्याल रखें खासतौर से आंतों का। 

Advertisment

आंत में हमारा प्रॉपर बॉउल मूवमेंट बहुत जरूरी होता है। हम जो भी खाना खाते हैं, डाइजेस्ट होने के बाद आंतों में जाता है। जब आंतें सही तरह अपना कार्य नहीं कर रही होती हैं तो यही खाना वहां सड़ने लगता है जिससे पाचन संबंधी शिकायतें बढ़ जाती हैं। हमारा खानपान ही आंतों के स्वास्थ्य और बॉउल मूवमेंट के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में जरूरी है ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जाएं जिनसे पाचन-तंत्र बेहतर बना रहे। 

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं 

अपनी आंतों को स्वस्थ रखने के लिए, निम्न खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें :-

Advertisment

रोजाना फाइबर रिच फूड खाएं 

अपनी आंतों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है फाइबर रिच फूड। ऐसा इसलिए कि जिन खाद्य पदार्थों में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है वे पाचन संबंधी समस्याओँ को पैदा नहीं होने देते। फाइबर रिच खाद्य पदार्थों को खाने से आंतों में बॉउल मूवमेंट बेहतर बना रहता है। फाइबर रिच खाद्य पदार्थों में अंकुरित अनाज, बीन्स, फाइबर में भरपूर फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। 

एलोवेरा जेल है लाभकारी 

Advertisment

आंतों के स्वास्थ्य और बॉउल मूवमेंट को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी डाइट में एलोवेरा जेल को शामिल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियों को ठीक करता है। इससे पेट संबंधी विकार पैदा नहीं होते। 

पपीता है रामबाण

जब बात पेट और आंतों के स्वास्थ्य की आती है तो सबसे पहले पपीता फल आता है। किसी भी तरह की पेट संबंधी शिकायतों में पपीता को अपने आहार में शामिल करने से पुराने-से-पुराने पेट के रोग ठीक हो जाते हैं। अच्छी क्वालिटी का पपीता बॉउल मूवमेंट के लिए बहुत लाभकारी है। वात, पित्त और कफ किसी भी समस्या में पपीते को लेना अच्छा है। पपीता खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का समय है। खाली पेट सुबह पपीता अपने आहार में शामिल करना चाहिए। 

Advertisment

पानी का सेवन जरूरी 

गर्मियों में खासतौर से आंत संबंधी समस्याएं ज्यादा पैदा हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है ज्यादा-से-ज्यादा पानी का सेवन किया जाए। ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। पानी को अच्छी मात्रा में लेना अपनेआप में पेट के रोग दूर करता है, बॉउल मूवमेंट को अच्छा बनाता है। यही कारण हैं किसी भी दवा के साथ पानी को जरूर लिया जाता है। 

इस तरह उपर्युक्त खाद्य पदार्थों का  ध्यान रखने से आंतों के बॉउल मूवमेंट को अच्छा बनाया जा सकता हैै। बॉउल मूवमेंट अच्छा रहे तो शरीर की बाकी समस्याएं अपनेआप ठीक हो जाती हैं। वहीं एक्सरसाइज या ज्यादा चलने से भी बॉउल मूवमेंट अच्छा रहता है। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Gastrointestinal Issues आंतों को स्वस्थ बॉउल मूवमेंट
Advertisment