Cannabis Addiction: होली में भांग का नशा कैसे उतारें

blog | sehat: होली के त्यौहार में ठंडाई के रूप में लोग भांग का सेवन करते हैं। भांग के सेवन से भांग का नशा चढ़ जाता है। आज बात कर रहे हैं घरेलू उपाय के जरिए भांग का नशा उतारने की।

Prabha Joshi
07 Mar 2023
Cannabis Addiction: होली में भांग का नशा कैसे उतारें Cannabis Addiction: होली में भांग का नशा कैसे उतारें

घरेलू उपाय के जरिए भांग का नशा उतर सकता है

Cannabis Addiction In Holi: होली ठंडाई के बिना अधूरी है। होली में ठंडाई के रूप में लोग भांग का इस्तेमाल करते हैं। भांग का इस्तेमाल करने से भांग का नशा चढ़ जाता है। कई बार स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि अस्पताल तक में भर्ती कराना पड़ जाता है। लेकिन कई घरेलू उपाय ऐसे हैं जिनसे भांग का नशा उतारा जा सकता है।

कैसा लगता है भांग के नशे में

भांग के नशे के दौरान व्यक्ति को अपने ऊपर कंट्रोल नहीं रहता। ज्यादा हंसी, लगातार बोलना, झूमना, गुनगुनाना और नींद आने जैसे लक्षण होते हैं। इसके नशे के दौरान बार-बार ऐसा लगता है जैसे नशा उतर गया है लेकिन असल में उतरा नहीं होता है। कई बार नशा एक से ज्यादा दिन तक रहता है।

कैसे उतारें भांग का नशा

भांग का नशा उतारने के लिए निम्नलिखित कारगर उपाय हैं :-

  • नींबू का पानी : भांग के नशे के लिए नींबू कारगर है। इसके नशे को उतारने के लिए नींबू का पानी बार-बार पिलाएं। नींबू का पानी चीनी या नमक के साथ पिलाया जा सकता है। सादा नींबू का पानी ज्यादा कारगर है। 
  • नारंगी का जूस : नींबू के साथ-साथ नारंगी भी कारगर है। नारंगी जैसे अन्य खट्टे फल भी भांग का नशा उतारने में मदद करते हैं। भांग का नशा उतारने के लिए नारंगी का जूस पिलाएं। नारंगी खिलाने से भी भांग का नशा उतरा जा सकता है।
  • दही का सेवन : भांग के नशे को उतारने के लिए दही या छाछ का सेवन कारगर है। नमक-मिर्च मिलाकर दही का ज्यादा से ज्यादा सेवन कराएं। बार-बार दही या छाछ देने से भी भांग का नशा उतर जाता है।
  • घी खिलाएं : भांग का नशा उतारने के लिए बार-बार देसी घी का सेवन कराने से भी लाभ मिलता है। 500 मि.ली. देसी घी बार-बार खिलाकर भांग का नशा उतारा जा सकता है।
  • सरसों का तेल : बेहोशी की स्थिति में या नशा न उतरने की स्थिति में शुद्ध सरसों के तेल की 1-2 बूंद कान में डालने से बेहोशी की स्थिति में सुधार होता है। भांग का नशा सरसों के तेल की बूंद से उतरता है।
  • भारी भोजन न दें : भारी भोजन देने से भांग का नशा और बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है भांग के नशे के दौरान भारी भोजन न दें। लगातार तरल पदार्थ दें और ज्यादा से ज्यादा उपर्युक्त चीजों का सेवन कराएं।

इस तरह होली के रंग के दौरान भांग का नशा चढ़ जाने पर आसानी से घरेलू उपाय के जरिए उतारा जा सकता है। बहुत ज्यादा गंभीर स्थिति में किसी नजदीकी अस्पताल में जरूर दिखाएं। भांग के नशे को इग्नोर न करें।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

image widget
अगला आर्टिकल