Advertisment

Advantages Of Cannabis: गठिया में आराम देने के साथ जानें भांग के फायदे

blog | sehat: भांग हमारे देश के त्योहार होली के समय काफी चर्चा में रहता है। रंगों का त्योहार होली में भांग का उपयोग नशे के लिए किया जाता है। भांग का उपयोग ठंडाई से लेकर सर्दी और पीड़ा आदि में किया जाता है। आइए जाने भांग के फायदे

author-image
Ayushi
New Update
20230222_111209_0000.png

Advantages Of Cannabis

Advantages Of Cannabis: भांग का उपयोग मनुष्य नशे के रूप में करते हैं। भांग में एक कन्नाबिनोइड नाम का एक तत्व पाया जाता है‌। यह तत्व हमारे शरीर के कफ और पित्त जैसी समस्या को नष्ट करने में मदद करता है‌‌। भांग का सेवन पाचन शक्ति, नींद ना आने की समस्या, गले की घरघराहट आदि समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। भांग हमारे देश के त्योहार होली के समय काफी चर्चे में रहता है। रंगों का त्योहार होली में भांग का उपयोग नशे के लिए किया जाता है। भांग का उपयोग ठंडाई से लेकर सर्दी और पीड़ा आदि में किया जाता है।

Advertisment

भांग खाने से क्या फायदा होता है

1. सिर दर्द से राहत

अगर आपको रोजाना सिर दर्द की समस्या है तो भांग का उपयोग करने से आपके सर दर्द की समस्या कम हो सकती है। 25 ग्राम पिसे हुए भांग को दूध या पानी के साथ सुबह या शाम लेने से सिरदर्द कम होता है और साथ ही नींद की समस्या दूर हो जाती है।

Advertisment

2. सर्दी-बुखार में फायदेमंद

भांग के पिसे हुए पत्तों में गुड़ मिलाकर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना कर रखें और जब भी आपको सर्दी-बुखार हो तब आप इसमें से 1-2 गोलियां को सुबह या शाम खाएं।

3. गठिया में आराम

Advertisment

जोड़ों का दर्द जिसे आमतौर पर लोग गठिया के नाम से जानते हैं। इस दर्द को कम करने के लिए भांग का उपयोगी कर सकते हैं। इसमें व्यक्ति को भांग के बीज के तेल की मालिश करना चाहिए।

4. कान की परेशानियों में राहत

कान हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। कई बार मनुष्य को कान की परेशानी ‌आती है इस परेशानी को कम करने के लिए भांग के रस की 8 से 10 बूंद  कान में डालें। ऐसा करने से कान के कीड़े मर जाते हैं और कान के दर्द से छुटकारा मिलता है। भांग के पत्तियों को अच्छी तरह से पीसकर सरसों के तेल में मिलाकर इस्तेमाल करें और उसे छानकर उस तेल को कान में डालने से कान के दर्द से छुटकारा मिलता है।

Advertisment

5. दमा की समस्या को करें कम

दमा जैसी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए भांग का उपयोग किया जा सकता है। भांग की 125 मिलीग्राम पत्तियों के साथ आपको 2 ग्राम काली मिर्च और 2 ग्राम मिश्री मिलाकर खाने से आपको बेहद फायदा मिलेगा। भांग को जलाकर उस धुंए को भी ले सकते हैं। ऐसा करने से आपको दमा की समस्या में राहत महसूस होगी। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

भांग Cannabis Advantages Of Cannabis
Advertisment