Advertisment

Sex During Periods : पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के कुछ बड़े फायदे

ब्लॉग | हैल्थ : पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के कई सारे फायदे हो सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में कोई दिक्कत नहीं है। यह दोनों पार्टनर्स पर निर्भर करता है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
19 May 2023
Sex During Periods : पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के कुछ बड़े फायदे

Sex During Periods

Sex During Periods: पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के कई सारे फायदे हो सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में कोई दिक्कत नहीं है। यह दोनों पार्टनर्स पर निर्भर करता है की अगर पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में कंफर्टेबल महसूस करते हो तो कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप कंफर्टेबल नहीं हो तो आप सेक्स के लिए मना कर सकते हैं। अगर आप पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहते हैं और आपने टैम्पन, पैड, या फिर कप पहन रखा है, तो सबसे पहले इसे निकाल लें वॉश कर लें ताकि ब्लीडिंग जो फ्लो हुआ है सफ हो जाए। उसके बाद अपने वेजाइना को गंदा होने से बचाने के लिए एक तौलिया नीचे रखें और साथ में टिशू या फिर वेट वाइप्स रखें। उसके बाद दोनों पार्टनर आराम से कंफर्टेबल होकर  सेक्स कर सकते हैं। उसके बाद पार्टनर एक साथ शॉवर के नीचे कुछ समय का साथ बिता सकते हैं।

Advertisment

पीरियड्स में सेक्स करने के क्या फायदे होते हैं 

1.ऐंठन से राहत

पीरियड्स के समय क्रैम्प और दर्द के लिए, कुछ कपल सेक्स करने से राहत प्राप्त कर सकते हैं। पीरियड्स के दौरान गर्भाशय की मांसपेशियों में सिकुड़न होता है, जिससे ऐंठन और दर्द हो सकता है। इस मामले में, सेक्स करने से आपके शरीर में ऑर्गास्म के दौरान एंडोर्फिन उत्पन्न होता है, जो आपको अच्छा महसूस कराता है। यह राहत प्रदान कर सकता है।

Advertisment

2. लुब्रिकेंट की कम आवश्यकता

सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट का उपयोग करने से कई कपलों को आनंदमय और सुखद अनुभव होता है। लुब्रिकेंट से सेक्स करना आसान होता है और दर्द भी कम होता है। कई महिलाएं हर समय स्वतः लुब्रिकेंट उत्पन्न नहीं कर पाती हैं, और इसलिए लुब्रिकेंट उनकी मदद कर सकता है। पीरियड्स के दौरान रक्त भी एक प्रकार का लुब्रिकेंट का काम कर सकता है।

3. चिढ़चिढ़ापन होगा कम

Advertisment

पीरियड्स के दौरान महिलाएं अक्सर चिढ़चिढ़ी महसूस करती हैं। हालांकि, अगर महिलाएं पीरियड्स के दौरान सेक्स करें, तो इससे चिढ़चिढ़ापन कम हो सकता है। सेक्स के दौरान हमारे शरीर से और ऑक्सीटोसिन निकलता है, जो हमारे दिमाग में प्लेजर सेंटर्स को रिलीज करता है। इससे ऑर्गास्म के साथ तनाव भी कम हो सकता है।

4. अधिक आनंददायक सेक्स

कई लोगों के लिए पीरियड्स के दौरान सेक्स बाकी समय की तुलना में बहुत आनंददायक और ऑर्गस्मिक अनुभव प्रदान करता है, लेकिन हर महिला के लिए यह अनुभव अलग हो सकता है। यह सब पीरियड्स के हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण हो सकता है।

Advertisment

5. तीसरे या चौथे दिन सेक्स करें

पीरियड्स के दौरान हर दिन सेक्स करना अच्छा नहीं होता है। पहले दिन और दूसरे दिन सबसे अधिक रक्तस्राव होता है, इसलिए सेक्स न करें, लेकिन अगर पार्टनर के लिए आरामदायक हो तो कर सकते हैं। 

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन प्रीती विश्वकर्मा का है।

Advertisment
Advertisment