Advertisment

Periods Issue: अनियमित मासिक धर्म के लिए घरेलू उपचार

अकसर हम देखते हैं कि महिलाओं या बच्चियों को पीरियड्स नहीं होते या अनियमित आते हैं। ऐसे में उन्हें इन घरेलू उपचारों को अपनाना चाहिए। आज हम इस हैल्थ ब्लॉग में बताएंगे पीरियड्स के कुछ घरेलू उपचार

author-image
Prabha Joshi
New Update
mistakes during periods

पीरियड्स में घरेलू उपचार कारगर सिद्ध होते हैं

Periods Issue: क्या आपको‌ पीरियड्स आता है? लड़की एक देवी का रूप होती है, उसे चाहें कितना भी दु:ख या दर्द हो वह हमेशा झेल लेती है। वैसे तो हर महीने पीरियड्स जो सभी लड़कियों को आता है वह उन्हें भी झेल लेती है। मगर कभी-कभार किसी कारण से कुछ लड़कियों को पीरियड्स नहीं आता। हर समय डॉक्टर का इलाज, दवा, ही सब कुछ नहीं होता, कभी-कभी होम रेमेडीज भी बहुत नेचुरल रूप से काम करती हैं। जिन लड़कियों को पीरियड्स इर्रेगुलर हो, वे ये होम-मेड रेमेडीज का प्रयोग करके अपने इर्रेगुलर पीरियड्स को रेगुलर कर सकते हैं।

Advertisment

पीरियड्स पर घरेलू उपचार

1.अजवाइन

Advertisment

पीरियड्स में अजवाइन और गुड़ का काढ़ा दर्द को राहत देने के अलावा पीरियड्स को लाने में भी मदद करता है। डॉक्टर के द्वारा माना गया है कि महिलाओं के लिए अजवाइन का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। साथ ही पीरियड्स से जुड़ी सभी समस्याओं को भी दूर करता है। अजवाइन का प्रयोग करने से पीरियड्स के दौरान क्लाटिंग की समस्या से भी आपको राहत मिलेगी।

2. दालचीनी

इर्रेगुलर पीरियड्स को रेगुलर लाने के लिए डॉक्टर और दवा का प्रयोग करने से अच्छा है कि आप इसका इलाज अपने किचन में ढूंढ लें। यह नेचुरल रूप से आपको पीरियड्स लाने में मदद करेगा। रोज की प्रयोग की जाने वाली सामग्री दालचीनी की मदद से आप अपने पीरियड्स को नियमित कर सकते हैं। किचन में प्रयोग की जाने वाली सामग्री आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है। पीरियड्स को रेगुलर करने में दालचीनी का इस्तेमाल करें जिससे आपको नियमित रूप से पीरियड्स आएंगे और साथ ही उसके दर्द से भी बचाने में लाभदायक है।

Advertisment

3. कच्चा पपीता

कच्चा पपीता स्ट्रेस और इर्रेगुलर पीरियड्स आने वाली समस्याओं को दूर करता है और नेचुरल रूप से मदद करता है। साथ ही यह आसानी से मिल जाएगा। पपीता में मौजूद पौष्टिक तत्व जैसे कि विटामिन ए और सी, आयरन, कौरोटीन और कैल्शियम होता है जो हमारे मांसपेशियों को फाइबर पहुंचाने में काम करता है। पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले से आप कच्चा पपीता खाना शुरू कर दें। पपीता को काटकर उसके ऊपर दही डालें और ब्रेकफास्ट में उसका प्रयोग करें।

4. इमली या खट्टे समान

Advertisment

अनियमित पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए इमली या खट्टे समान का प्रयोग करें। यह आपको नेचुरल रूप से मदद करेगा। यह पुराने ज़माने से हमारे पूर्वज इस्तेमाल करते हैं, पीरियड्स को नियमित करने के लिए। इमली को चीनी के साथ पानी में भिगोकर रखें और इसमें नमक, चीनी और पिसा हुआ जीरा पाउडर मिलाए और पिएं। यह हमारे शरीर में नेचुरल रूप से काम करेगा और साथ ही आपको शक्ति देगा। इस ड्रिंक को दो दिन में एक बार पिएं।

5. चुकंदर 

डाइटिशियन और डॉक्टर का कहना है कि चुकंदर में बहुत से पौष्टिक विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। आयरन और फॉलिक एसिड जैसे तत्व हमारे अनियमित पीरियड्स को नियमित करने में मदद करते हैं। हमारे शरीर में हार्मोंस को संतुलित करने में चुकंदर मदद करता है। चुकंदर हेल्थ और अनियमित पीरियड्स को ठीक करने में भी मदद करता है। आप चुकंदर को कई रूप से अपने डेली रूटीन में प्रयोग कर सकते हैं, जैसे सलाद, जूस और सब्जी आदि। साथ ही दही और चुकंदर का प्रयोग करके भी खा सकते हैं।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन आयुषी गुप्ता का है।

Periods पीरियड्स घरेलू उपचार
Advertisment