Periods Issue: पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत के लिए अपनाएं 6 योगासन

हैल्थ : बहुत सारी महिलाएं हमेशा डरती है या कंफ्यूज रहती हैं कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज या योगासन करना चाहिए या नहीं। बहुत सी महिलाएं यह सोचती हैं कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से दर्द और भी बढ़ जाता है।

Amrita Kumari
30 Jan 2023
Periods Issue: पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत के लिए अपनाएं 6 योगासन

पीरियड्स में नौकासन की मुद्रा राहत देती है

Periods Issue: पीरियड्स के दौरान लगभग सभी महिलाओं को दर्द का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि बिना दवा के ठीक होना मुश्किल लगने लगता है। बहुत सारी महिलाएं हमेशा डरती है या कंफ्यूज रहती हैं कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज या योगासन करना चाहिए या नहीं। बहुत सी महिलाएं यह सोचती हैं कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से दर्द और भी बढ़ जाता है। लेकिन हम आपको बता दें कि योगा एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे पीरियड्स के दौरान आने वाले सारी तकलीफ दूर कर देता है जैसे कि पेट में तेज दर्द होना, पेट फूलने और गैस की प्रॉब्लम या शरीर में मरोड़ और दर्द की समस्या आदि। तो आइए जानते हैं कि किन आसन को करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाई जा सकती है :-

1)सेतुबंधासन : यह आसन करने के अनेकों फायदे हैं या पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द को कम करता है और उसके साथ-साथ मैनोपोज की तकलीफों को भी दूर कर सकता है। नींद न आने की समस्या से भी राहत मिलती है। यहां तक कि थायराइड के लिए भी यह आसन बहुत फायदेमंद है।

2)बालासन : बालासन जैसे कि बाल मुद्रा आसन के बारे में बहुत से लोग जानते होंगे। यह मुद्रा बेहद आराम देने वाली मुद्रा है। यह पीरियड्स के दौरान होने वाली पीठ और पेट के दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है। इससे हमारा दिमाग और शरीर दोनों को राहत देता है।

3)मार्जरासन : पीरियड्स के दर्द और क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए मार्जरासन को सबसे अच्छा माना जाता है। इस योगासन में रीढ़ की हड्डी को धनुषाकार में लाना होता है। एक्सपर्ट का मानना है कि पीरियड्स में मार्जरासन के 4 से 5 सेट किए जा सकते हैं।

4)बड्डकोणासन : ये एक और बेहतरीन आसन है जिसे पीरियड्स के दौरान कर सकते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशल में सुधार करता है और तनाव से राहत देता है।

5)ब्रह्मरी : ये आसन तनाव और चिंता से राहत देता है। मासिक धर्म के दौरान किसी भी अभ्यास को शुरू करने का यह एक अच्छा तरीका है। ये मन और शरीर को आराम देने का काम करता है। और उसके साथ-साथ पेट के दर्द से राहत दिलाता है।

6)नौकासन : इस आसन से पेट और कमर की चर्बी कम होती है। यूट्रस से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।पाचन की गड़बड़ी दूर होती है और उसमें सुधार होता है। यह आसन पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफों से राहत दिलाता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अगला आर्टिकल