Advertisment

Home Remedies:आपको भी है छालों की समस्या? हां, तो पढ़िए 5 घरेलू नुक्से

छाले अधिकतर लाल या पीले रंग के होते हैं और यह काफी ज्यादा दर्दनाक भी होते हैं। आइए आज के इस हैल्थ ब्लॉग में हम जानते हैं छालों के लिए कुछ घरेलू उपाय-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Ulcers

Ulcer

Home Remedies for Tongue Ulcer in Hindi: मुंह के छाले आपको मुंह में कहीं भी हो सकते हैं। यह छाले अधिकतर लाल या पीले रंग के होते हैं और यह काफी ज्यादा दर्दनाक भी होते हैं। जीभ के छाले बहुत कॉमन हैं और अधिकतर एक या दो सप्ताह के भीतर अपने आप ठीक हो जाते हैं। आपको बता दें की जीभ के छाले पर गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों का संकेत नहीं होते हैं, लेकिन असहज होते हैं। यदि जीभ पर एक या दो छाले हो जाए तो वह काफी दर्दनाक होते हैं ऐसे में हम कुछ खा पी भी नहीं पाते हैं अच्छे से। आइए आज के इस हैल्थ ब्लॉग में हम जानते हैं छालों के लिए कुछ घरेलू उपाय।

Advertisment

Home Remedies: क्या आप भी परेशान रहते हैं छालों की समस्या से तो आजमाएं यह 5 घरेलू नुक्से

1. नारियल का तेल(Coconut Oil)

नारियल के तेल को जब प्रभावित क्षेत्र पर लगाया जाता है। यह बहुत प्रभावी है क्योंकि यह डैमेज टिशू की उपचार प्रक्रिया को गति देता है। यह अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया के खिलाफ भी इफेक्टिव है। जीभ के छालों से तेजी से छुटकारा पाने के लिए आप सीधे प्रभावित क्षेत्र पर नारियल का तेल लगाएं। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द आराम मिल जाएगा।

Advertisment

2. शहद(honey)

हर भारतीय घर में आपको आसानी से शहद मिल ही जाएगा। शहद के बहुत सारे उपयोग हैं और बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यह आपको आसानी से कहीं भी उपलब्ध हो जाता है। आप यदि छालों की समस्या से परेशान है तो दिन में दो-तीन बार एक चम्मच शहद उन पर लगा लें। ऐसा करने से आपको छालों से काफी राहत मिलेगी। यदि आपको ऐसे शहद खाना अच्छा नहीं लगता है तो आप दूध में या चाय में भी शहद मिलाकर पी सकते हैं।

3. एलोविरा जैल (aloevera gel)

Advertisment

एलोविरा जैल डैमेज टिशू में उपचार को बढ़ावा देने और उपचार प्रक्रिया को तेज करने के लिए जाना जाता है। आप एलोवेरा जैल को जीभ के छालों पर लगा सकते हैं जिससे इसे जल्दी ठीक किया जा सके जल्दी।  छालों को शांत करने में मदद के लिए आप एलोवेरा जूस भी पी सकते हैं।

4. अमरूद का पत्ता

ऐसा माना जाता है कि जो अमरूद का पत्ता होता है वह काफी अथाइला होता है और इसको चबाने से हमको को छाले आदि समस्याओं से काफी जल्दी राहत मिल जाती है। तो यदि आप भी छालों की समस्या से परेशान हैं तो एक बार यह प्राकृतिक उपाय कुछ जरूर आजमाएं।

Advertisment

5. नमक पानी का घोल(Saltwater)

यदि आप पर छालों की समस्या से बहुत परेशान है तो हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक को खोल कर उससे गरारे करें, इससे आपको छाले के दर्द में आराम मिलेगा और आप के छाले भी जल्द ठीक हो जाएंगे।

image widget
home remedies Coconut oil Home Remedies for Tongue Ulcer in Hindi honey aloevera gel saltwater ulcer
Advertisment