कैसे आप Masturbation से पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं?

मास्टरबेशन के बारे में बात करने में लोगों में अभी भी झिझक है। अब ज्यादातर लोग समझते हैं कि मास्टरबेशन सोलो पार्टनर के लिए ठीक है लेकिन क्या रिलेशनशिप में भी मास्टरबेशन वर्क करती है? इसका हमारे रिलेशनशिप पर भी कोई असर पड़ता है? चलिए जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Masturbation

Image Credit: Verywell Mind

How Can You Improve Relationship With Masturbation: मास्टरबेशन के बारे में बात करने में लोगों में अभी भी झिझक है। खासतौर पर जब महिलाओं की बात आती है तो उनके बारे में तो यह कहा जाता है कि महिलाएं मास्टरबेट नहीं कर सकती हैं। ऐसे करना पाप है। ऐसी और भी बहुत सारी बातें कही जाती हैं लेकिन इनमें कुछ भी सच्चाई नहीं है। अब ज्यादातर लोग समझते हैं कि मास्टरबेशन सोलो पार्टनर के लिए ठीक है लेकिन क्या रिलेशनशिप में भी मास्टरबेशन वर्क करती है? इसका हमारे रिलेशनशिप पर भी कोई असर पड़ता है? चलिए जानते हैं-

कैसे आप Masturbation से पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं? 

खुद के साथ कंफर्टेबल होते हैं

Advertisment

सफल यौन संबंधों की निशानी यही है कि दोनों पार्टनर, खुद के साथ और एक दूसरे के साथ कंफर्टेबल हैं। ऐसा मास्टरबेशन के साथ सम्भव हो सकता है। इससे आपको अपने बारे में जानकारी होगी जिसके कारण आप पार्टनर को भी बता सकते हैं कि आपको क्या अच्छा लगता है। अगर आपको खुद को ही नहीं पता होगा कि आप क्या चाहते हैं तो आप पार्टनर को भी कैसे बताएंगे। जब आपको खुद के बारे में जानकारी होती है तब आप पार्टनर के साथ इनसिक्योर नहीं बल्कि कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं। आप नई चीजों को भी ट्राई करने की कोशिश करते हैं।

खुली बातचीत होती है

मास्टरबेशन कारण दोनों पार्टनर्स के बीच में खुली बातचीत हो सकती है क्योंकि आपके लिए यह सब कुछ नया नहीं होता है। आप खुद के साथ जुड़े हुए होते हैं। इससे आप खुद को पार्टनर के सामने आसानी से व्यक्त कर सकते हैं। ऐसा नहीं होगा कि सेक्स के दौरान आप पार्टनर के ऊपर ही निर्भर करेंगे। आप खुद से भी उन्हें बता सकते हैं कि आपकी क्या जरूरत है। आपको पार्टनर के साथ बातचीत करने में झिझक महसूस नहीं होगी। आप उनके साथ पूरे आत्मविश्वास से बात करेंगे कि मेरी यह जरूरत है जैसे मुझे सेक्स के दौरान यह पोजीशन अच्छी लगती है या फिर कैसे मुझे प्लेजर मिल सकता है। इससे पार्टनर भी आपके साथ बातचीत करने में शर्म महसूस नहीं करेगा। वह भी आपको अपनी पसंद और नापसंद बारे में बताना चाहेगा।

Orgasm मिल सकता है

हमारे समाज में बहुत सारी महिलाएं फेक ऑर्गेज्म करती है। इसका कारण यह है कि एक तो उनके मन में झिझक होती है। दूसरा वह पार्टनर को बताना नहीं चाहती है कि उन्हें ऑर्गेज्म हुआ हो क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसे पार्टनर को बुरा लग सकता है। मास्टरबेशन की मदद से आप अपने पार्टनर को गाइड कर सकते हैं कि कैसे आपको प्लेजर मिलता है या फिर किन चीजों से आपके आर्गन स्टिम्युलेट होते हैं जिससे आपको ऑर्गेज्म मिल सकता है और आप सेक्स के दौरान संतुष्ट भी हो सकते हैं।

अलग-अलग चीजें ट्राई करते हैं 

Advertisment

जब आप अकेले मास्टरबेट करते हैं तब आप बहुत सारी चीजें ट्राई करते हैं। आपके ऊपर किसी का प्रेशर नहीं होता है। आप उस समय रिलैक्स होते हैं। आप वह करते हैं जो आपको अच्छा लगता है। इससे आप कॉन्फिडेंट होते हैं और खुद के बारे में जानने लग जाते हैं। यह अनुभव आपका पार्टनर के साथ काम आ सकता है, इससे आप दोनों नई चीजों के लिए घबराएंगे नहीं ब्लकि उन्हें ट्राई करने की कोशिश करेंगे जिससे आप अपनी सेक्स लाइफ को ज्यादा रोमांचक बना सकते हैं।

साथ में मास्टरबेट कर सकते हैं

पार्टनर के साथ सेक्स करने के लिए आपके पास बहुत सारे ऑप्शन हैं। आपको हर बार पेनिट्रेटिव सेक्स करने की जरूरत नहीं है  उसके साथ ही आप पार्टनर के साथ भी मास्टरबेट कर सकते हैं। इससे आप दोनों का रिश्ता बहुत ज्यादा खुशनुमा बन सकता है। अगर आप दोनों साथ में मास्टरबेशन को इंजॉय करते हैं तो आप पार्टनर के साथ ही कांटेक्ट बना सकते हैं।  इससे आपकी सेक्स लाइफ भी बेहतर हो होगी और आप दोनों एक दूसरे को जनानी

अलग होने के बावजूद भी साथ हो सकते हैं

जब आप मास्टरबेशन करते हैं तब आप खुद के साथ कनेक्शन बिल्ड करते हैं, जिससे आप खुद में कमियां नहीं निकालते। आपको अपना आप अच्छा लगता है। आपका यह एटीट्यूड पार्टनर के साथ सेक्स को इंप्रूव कर सकता है। जब आप उनके साथ इंटीमेट होंगे तो उन्हें भी आपके साथ ऐसा कनेक्शन फील होगा कि हम दोनों अलग होने के बावजूद भी साथ हो सकते हैं। आप दोनों के बीच में एडजस्टमेंट हो सकती है।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

relationship orgasm Improve Relationship With Masturbation Masturbation