Advertisment

FAQs About Masturbation: मास्टरबेशन से जुड़े पूछे जानें वाले सवालों का जवाब जानें

मास्टरबेशन को लेकर लोगों के मनों में बहुत सारी धारणाएं बनी रहती हैं। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि मास्टरबेशन सिर्फ पुरुषों के लिए है और महिलाओं के लिए नहीं। इसके साथ ही इसको लेकर बहुत सारे टैबू भी सोसाइटी में मौजूद हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Masturbation

(Image Credit: A Sweet Life)

FAQs About Masturbation: मास्टरबेशन को लेकर लोगों के मनों में बहुत सारी धारणाएं बनी रहती हैं। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि मास्टरबेशन सिर्फ पुरुषों के लिए है और महिलाओं के लिए नहीं। इसके साथ ही इसको लेकर बहुत सारे टैबू भी सोसाइटी में मौजूद हैं और जो लोग मास्टरबेशन करते भी हैं उनके अंदर भी एक शर्म और गिल्ट होता है। आज हम मास्टरबेशन से जुड़े बहुत सारे सवालों का जवाब जानेंगे जिससे आपके मन में जो मास्टरबेशन के लिए स्टिग्मा है वो भी खत्म हो जाएगा। चलिए शुरू करते हैं-

Advertisment

मास्टरबेशन से जुड़े पूछे जानें वाले सवालों का जवाब जाने

मास्टरबेशन क्या होता है?

यह सेल्फ लव का तरीका है जिससे आप खुद को ज्यादा जानने लगते हैं। यह एक तरीका है जिससे हम अपने जेनिटल को स्टिम्युलेट करते हैं और प्लेजर हासिल करते हैं। इससे हमें सेक्सुअल इंडिपेंडेंस मिलती है इसमें हम अपने सेक्सुअल ऑर्गन्स को टच, स्ट्रोक और मसाज करते हैं जिससे हमारी सेक्सुअल टेंशन रिलीज होती है और हम ऑर्गेज्म प्राप्त करते हैं। 

Advertisment

क्या महिलाएं मास्टरबेट कर सकती हैं?

जी हां,महिलाएं भी मास्टरबेट कर सकती हैं। यह एक मिथ है कि मास्टरबेशन सिर्फ पुरुष ही कर सकते हैं। यह सोच को खत्म करने की जरूरत है। महिलाएं क्लिटोरिस (Clitoris), वजाइना (Vagina) और एनस (Anus) से मास्टरबेट कर सकते हैं। महिलाएं मास्टरबेशन सेक्स टॉयज की मदद से भी कर सकती हैं। इससे आप खुद को डिस्कवर करते हैं। आपको अपनी इच्छाओं और फैंटसीजस के बारे में पता चलता है जो आगे जाकर पार्टनर के साथ आपके सेक्सुअल रिलेशन को भी अच्छा कर सकता है। 

क्या मास्टरबेट करना गलत बात है?

Advertisment

जब फीमेल सेक्सुअलिटी (Female Sexuality) की बात आती है तो इसको लेकर समाज में बहुत सारी गलत धारणाएं और स्टिग्मा आज भी मौजूद है। फीमेल सेक्सुअल टॉपिक के बारे में इतनी बात नहीं की जाती है इसलिए लोगों को इसके बारे में सही जानकारी ही नहीं है। जब महिलाओं के मास्टरबेशन की बात आती है तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है बल्कि इससे उन्हें फिजिकल और मेंटली काफी फायदे मिलते हैं।  

एक इंडिविजुअल को कितना मास्टरबेट करना चाहिए?

मास्टरबेशन की कोई लिमिट नहीं होती है। आप जब चाहे मास्टरबेट कर सकते हैं। इसके आपको हेल्थ बेनिफिट ही मिलते हैं। इसके साथ ही आपकी यौन टेंशन भी रिलीज होती है। इससे आपका स्ट्रेस रिलीज होता है, नींद अच्छी होती है और फील गुड हार्मोन रिलीज होते हैं। इसके साथ ही फिजिकल पेन से भी राहत मिलती है। 

Advertisment

पीरियड्स के दिनों में मास्टरबेट कर सकते हैं?

पीरियड्स के दौरान मास्टरबेशन करना बिल्कुल भी सेफ है। इसके आपको बहुत सारे फायदे भी मिलते हैं। यह मेंस्ट्रूअल क्रैंप्स को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह मूड बूस्टर भी है। इससे एंड्रिफिन रिलीज होता है जिसे आपका पीरियड्स के दिनों में मूड इंप्रूव होता है और आपकी नींद भी बेहतर होती है। 

मास्टरबेशन करने से STI का खतरा होता है?

मास्टरबेशन करने से STI का रिस्क नहीं होता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है। अगर आप खुद के साथ मास्टरबेट कर रहे हैं तो आपको STI होने का खतरा कम होता है। अगर आप मास्टरबेशन के दौरान सेक्स टॉयज भी इस्तेमाल कर रहे हैं तब भी आपको रिस्क नहीं है जब तक अपने दूसरे व्यक्ति के साथ इन्हें शेयर नहीं करते हैं। 

Masturbation vagina Clitoris Female Sexuality
Advertisment