Advertisment

क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स आपके Reproductive Health को प्रभावित करती है?

बर्थ कंट्रोल पिल्स महिलाओं के जीवन में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी तकनीक है। इन गोलियों का उपयोग प्रेगनेंसी से बचने के लिए करा जाता है। क्या आप जानते हैं कि बर्थ कंट्रोल पिल्स आपके रिप्रोडक्टिव हैल्थ को कैसे प्रभावित करती है?

author-image
Ritika Negi
New Update
Contraceptive Pills (FREEPIK)

Birth Control Pills (Image Credit: freepik )

How do birth control pills affect reproductive health: बर्थ कंट्रोल पिल्स महिलाओं के जीवन में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी तकनीक है। इन गोलियों का उपयोग प्रेगनेंसी से बचने के लिए करा जाता है। क्या आप जानते हैं कि बर्थ कंट्रोल पिल्स आपके रिप्रोडक्टिव हैल्थ को कैसे प्रभावित करती है? बर्थ कंट्रोल पिल्स का प्रभाव शारीरिक परिवर्तनों के साथ हो सकता है। इन गोलियों में कुछ ऐसे केमिकल्स शामिल होते हैं, जो महिलाओं के हार्मोंस के स्तर को बदल सकते हैं। जिसके परिणामस्वरूप, कुछ महिलाएं गोलियों का उपयोग करने के बाद वजन में परिवर्तन, चक्कर आना, छाती में दर्द, या फिर इरेगुलर पीरियड्स जैसी समस्याओं का समाना कर सकती हैं। 

Advertisment

बर्थ कंट्रोल पिल्स किस तरह आपकी रिप्रोडक्टिव हैल्थ को प्रभावित करती हैं?

पहला प्रमुख असर है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स महिलाओं के हार्मोनल स्तर को परिवर्तित कर सकती हैं। ये गोलियां अक्सर प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ा देती हैं, जो कई महिलाओं के शरीर में यूटरस की वृद्धि कर सकते हैं। इससे महिलाओं को दूसरी बार प्रेगनेंट होने में दिक्कत हो सकती है, और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है। 

दूसरा असर है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स महिलाओं के पीरियड्स को बदल सकती हैं। कई महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग करने के बाद इरेगुअलर पीरियड्स की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कुछ महिलाओं को बर्थ कंट्रोल पिल्स के प्रभाव से छुटकारा नहीं मिलता है, और वे लंबे समय तक इरेगुलर पीरियड्स और पीरियड्स में डिस्बेल्स की समस्या से जूझती हैं।

Advertisment

तीसरा असर है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स महिलाओं के बोन मास को प्रभावित कर सकती हैं। ये गोलियां शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी कर सकती हैं, जिससे हड्डियों की कमजोरी हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप, महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस, डिस्चार्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

चौथा असर है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। कुछ महिलाओं को इन गोलियों का उपयोग करने के बाद डिप्रेशन, चिंता, या बेहोशी की समस्या हो सकती है। पांचवा असर है, यूटरस कैंसर का खतरा। कुछ अध्ययनों के अनुसार, लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल्स का उपयोग करने से यूटरस कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। यह साइड इफेक्ट बहुत ही कम होता है, लेकिन ध्यान देने वाला मुद्दा है।

Disclaimer: इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

Birth control pills Reproductive health मानसिक स्वास्थ्य हार्मोनल
Advertisment