Advertisment

Safe Sex: सेक्स करने से पहले इन पांच बातों को रखें याद

ब्लॉग | हैल्थ: अगर आप सुरक्षित तरीके से सेक्स करते हैं। तो आप अनचाही प्रेगनेंसी और सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज से खुद को और अपने पार्टनर को बचा सकते हैं। आज हम आपको सुरक्षित सेक्स करने के कुछ तरीके बताएंगे।

author-image
Prabha Joshi
New Update
Sex relation

सुरक्षित सेक्स है जरूरी

Safe Sex: हर मनुष्य को सेक्स की जरूरत होती है। जैसे खाना खाना पानी पीना वैसे ही सेक्स भी जरूरी होता है। सेक्स करने से आपके शरीर में नई ऊर्जा और स्फूर्ति भर जाती है। सेक्स करने से पहले सेक्स के सुरक्षित पहलुओं को अच्छे से जान और समझ लेना चाहिए। अगर आप सुरक्षित तरीके से सेक्स करते हैं। तो आप अनचाही प्रेगनेंसी और सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज से खुद को और अपने पार्टनर को बचा सकते हैं। आज हम आपको सुरक्षित सेक्स करने के कुछ तरीके बताएंगे।

Advertisment

कैसे करें सुरक्षित सेक्स

सुरक्षित तरह से सेक्स करना बहुत जरूरी है, आइए जानें सुरक्षित सेक्स से जुड़ी कुछ खास बातें :-

1) कंडोम का इस्तेमाल करना : सुरक्षित सेक्स करने का सबसे सही तरीका कंडोम को माना जाता है। अगर आप कंडोम पहन कर सेक्स कर रहे हैं तो आप अनचाही प्रेगनेंसी, एचआईवी, एडस, सेक्सुअल डिजीज से खुद को और अपने पार्टनर को बचा सकते हैं।

Advertisment

2) गर्भनिरोधक इंजेक्शन : एक रिसर्च के अनुसार, दुनिया में करीब 4.1 करोड़ महिलाएं कंट्रासेप्टिव इंजेक्शन का इस्तेमाल करती हैं। इससे हम अनचाहे गर्भ को रोक सकते हैं। महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों से ज्यादा अब इंजेक्शन का इस्तेमाल करना सही समझ रही हैं।

3) सही तरीके से डिस्चार्ज करना : कभी-कभी देखा जाता है कपल बिना कंडोम के सेक्स करते हैं। यह तरीका कुछ कपल्स हमेशा अपनाते हैं। जिसमें पुरुष ऑर्गेज़्म के समय योनि के अंदर डिस्चार्ज न करके उसे बाहर निकाल कर डिस्चार्ज करते हैं। लेकिन यह तरीका ज्यादा सुरक्षित नहीं माना जाता है।

4) कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल : अक्सर देखा जाता है कि कपल बिना किसी प्रिकॉशन के सेक्स करते हैं तो उन्हें अनचाहे गर्भ का खतरा मंडराता रहता है। अगर आप 72 घंटों में इमर्जेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव का सेवन कर लेते हैं तो आप सुरक्षित रहेंगे किसी प्रकार के अनचाहे गर्भ से। यह तरीका बहुत असरदायक माना जाता है।

Advertisment

5) गर्भनिरोधक गोली : अगर आप कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स ले रहे हैं तो ये आपको रोजाना लेना जरूरी होता है। अगर आप किसी दिन यह पिल्स देना भूल जाएं तो अगले दिन आपको दो पिल्स एक साथ लेने पड़ते हैं।

इस तरह आप उपर्युक्त बातों का ध्यान रख सुरक्षित सेक्स कर सकते हैं। सुरक्षित सेक्स न केवल आपके बल्कि आपके पार्टनर के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर हैं।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन तलत परवीन का है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

safe sex सेक्स महिलाएं पुरुष
Advertisment