Advertisment

Kegal Exercise: अपनी Sex Life बेहतर करने के लिए करें कीगल एक्सरसाइज

फ़ीचर्ड | ब्लॉग: क्या आपने कीगल एक्सरसाइज के बारे में सुना है? यह कीगल एक्सरसाइज (Kegal Exercise) हमारे पेल्विक एरिया को मजबूत करती है। और तो और यह सेक्स के दौरान उत्तेजना (arousal) और ऑर्गेज्म (orgasm) में भी मदद करती है। 

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
Kegal Exercise

Kegal Exercise

क्या आपने कीगल एक्सरसाइज के बारे में सुना है? यह एक्सरसाइज (Kegal Exercise) हमारे पेल्विक एरिया को मजबूत करती है। और तो और यह सेक्स के दौरान उत्तेजना (arousal) और ऑर्गेज्म (orgasm) में भी मदद करती है। आइए जानें क्या है कीगल एक्सरसाइज और इसके सेहत पर होने वाले क्या-क्या फायदे हैं ?

Advertisment

क्‍या है कीगल एक्‍सरसाइज (Kegal Exercise) ?

यह मुख्य रुप से पेल्विक muscle की एक्सरसाइज है। इसे रोज़ करने से पेल्विक एरिया की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे हमारे सेक्सुअल पार्ट्स (sexual parts) भी मज़बूत होते हैं। मज़बूत पेल्विक मांसपेशियां पुरुषों और महिलाओं दोनों की सेक्सुअल लाइफ में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं क्योंकि इससे पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो तेज़ होता है जिससे सेंसिटिविटी में तेज़ी आती है।

यूं करें कीगल एक्‍सरसाइज

Advertisment

इसे करने के लिए अपने घुटनों को मोड़ कर आराम की स्थिति में बैठ जाएं। अब आप ध्‍यान फोकस करके पेल्विक मसल्‍स को टाइट करके contract करें। इसे 30 से 50 बार दोहराएं। इस पूरी प्रकिया के दौरान अच्छी तरह सांस लें। इस एक्‍सरसाइज को करने के दौरान 5 सेकंड के लिए muscle को contract करें और फिर 5 सेकंड के लिए आराम करें। धीरे-धीरे इस समय को बढ़ा कर 10 सेकंड कर दें। इसे करने के लिए सही तरीके से contract  करना बेहद जरूरी है। इस प्रक्रिया के दौरान यह बात जरूर ध्यान में रखें कि आपकी जांघें, हिप, पेट या अन्‍य मांसपेशियां शमिल न हों क्‍योंकि इससे आपके ब्लैडर पर दबाव पड़ सकता है।

कीगल एक्सरसाइज के कुछ फायदे

Stomach फैट कम करता है

Advertisment

यह पेट कम करने में मदद कर सकता है। यदि आपका पेट बहुत ज्यादा निकला हुआ है, तो दिन में दो से तीन बार इसकी प्रैक्टिस करें। इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसे आप जमीन पर लेटकर भी कर सकते हैं।

पेल्विक muscles टोन होती है

कीगल एक्‍सरसाइज बच्‍चे के जन्‍म के बाद वजाइना के मसल्‍स को अपने आकार में वापस लाने में मदद करती है। अक्सर, बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं में सेक्‍स की इच्‍छा कम हो जाती है। दोबारा से सेक्स इच्छा जगाने में भी यह एक्सरसाइज एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Advertisment

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (erectile dysfunction) दूर करता है

कीगल एक्सरसाइज करने से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्‍या दूर होती है। इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्‍या तब होती है जब पेनिस को पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं पहुँचता है। कीगल एक्‍सरसाइज पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो में सुधार करके इस समस्‍या को ठीक करने में मदद कर सकता है।

पुरुषों में जल्दी डिस्चार्ज होने की समस्‍या भी दुर करता है

Advertisment

कीगल एक्‍सरसाइज से पुरुषों के हिप्स की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। जो लोग बहुत जल्दी डिस्चार्ज होने की समस्या से परेशान हैं, वे इस एक्सरसाइज के जरिए इस समस्या को दूर कर सकते हैं। 

सेक्स लाइफ बेहतर होती है

कीगल एक्‍सरसाइज करने से सेक्सुअल पार्ट में ब्लड फ्लो तेज़ होता है और पेल्विक एरिया की मांसपेशियां मजबूत होती है। जिन लोगों की सेक्स लाइफ में कोई रोमांच नहीं रह गया है, अगर वे नियमित रुप से इस एक्सरसाइज को करते हैं तो सेक्‍स लाइफ काफी बेहतर होगी। इससे आप ज्यादा बेहतर stamina और ऑर्गेज्‍म तक पहुँच सकते हैं।



और पढ़ें: जानिए इरेक्टाइल डिस्फंक्शन क्या है और इसे कैसे ठीक करें

Kegal Exercise सेहत कीगल एक्सरसाइज
Advertisment