How To Get Pregnancy Fast: जानिए कैसे हो सकती है आप जल्द ही प्रेगनेंट

प्रेगनेंट होने के लिए आपके ओवुलेशन के दिन आपके लिए गोल्डन दिनों का काम करते है। इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि आप एक महीने में कितनी बार सेक्स करते है।

author-image
एडिट
New Update
Pregnant lady

How To Get Pregnancy Fast

Pregnancy: हमारे आस पास ऐसे बहुत से कपल्स होते है जो जल्द ही पैरेंट्स बनाने की खुशी पा लेते है। वहीं कुछ ऐसे कपल्स भी है जो बहुत बार कोशिश करने के बाद भी असफल रह जाते है।आपको अगर कंसीव(conceive) करने मे दिक्कत हो रही है, तो आपको कुछ बातें ध्यान मे रखने की जरूरत है।तो आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही टिप्स, जो आपकी कंसीव करने मे काफी मदद कर सकती है।

How to get pregnant fast?

1. उपयोग में ना लाएं गर्भनिरोधक गोलियां (birth control pills)

Advertisment

अगर आपको जल्द ही पैरेंट्स बनाने की खुशी चाहिए। तो आपको गरभनिरोधक गोलियों से दूरी बनाना जरूरी है।यह सही है कि आपको शादी के बाद प्रेगनेंट होना नहीं पसंद होगा। आपको लाइफ मे कुछ अचीव करना होगा। लेकिन अब अगर आपको प्रेगनेंट होना है तो 2 से 4 महीने पहले ही इन्हे छोड़ दें।

2. मेन्स्ट्रुअल साइकल (menstrual cycle) 

मेन्स्ट्रुअल साइकल मे आपको यह आसानी से पता  होगा, कि  आपको पीरियड्स किस दिन आयेंगे। आपके पीरियड्स 1 से 2 दिन आगे पीछे हो सकते है।यदि आपका पीरियड इरेगुलर है। आप पीरियड्स टाइम से काफी पहले या काफी बाद मे आ रहा है। तो यह चिंता का विषय है। इसके लिए आपको डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए।आपको अपनी पीसीओडी और पीसीओएस दोनों की जांच कराना चाहिए।

3. स्मोकिंग(smoking) और ड्रिंकिंग (alcohol drinking) 

अगर आप जल्द ही बेबी को कंसीव करना चाहती है।तो आपको स्मोकिंग और ड्रिंकिंग दोनों ही आदतों को छोड़ना काफी जरूरी है। स्मोकिंग और ड्रिंकिंग आपको सेक्स के बाद प्रेगनेंट होने मे काफी दिक्कत पैदा करते है। यदि आप कंसीव कर भी लेती है तो इन दोनों ही आदतों की वजह से आपको मिसकैरेज (miscarriage) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisment
High Time We Stop Judging Women Who Smoke - SheThePeople TV

4. वेट लॉस है जरूरी

यदि आपका वेट ज्यादा है तो आपको कंसीव करने मे काफी दिक्कत होगी। आपको जल्दी प्रेगनेंट होने के लिए अपने वजन को कंट्रोल करना होगा। आपको अपने बीएमआई को सही रखना काफी जरूरी है।

5. ओवुलेशन (ovulation) के दिन होते है गोल्डन डेज

प्रेगनेंट होने के लिए आपके ओवुलेशन के दिन आपके लिए गोल्डन दिनों का काम करते है। इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि आप एक महीने में कितनी बार सेक्स करते है। आपको अपने ओवुलेशन के दिनों मे सेक्स करना काफी जरूरी है। इन दिनों में कंसीव करने के चांसेज काफी ज्यादा है जाते है।

यह थी कुछ खास टिप्स जिनको फ़ॉलो कर के आप भी जल्द ही मां बन सकती है।

pregnant