/hindi/media/media_files/2025/03/26/hb2BzGIdaRz7hnm3tSG6.png)
Photograph: (Pinterest)
How To Get Rid Of The Migraine Problem? Know These 5 Simple Tips: माइग्रेन की परेशानी वैसे तो एक आम है लेकिन यह एक गंभीर समस्या का रूप लें सकती है, यह अक्सर तेज़ सिरदर्द, मतली, उल्टी और कम दिखाई देने जैसे लक्षण के रूप में सामने आते है। माइग्रेन की समस्या अनियमित जीवनशैली, तनाव, नींद की कमी और गलत खानपान के कारण हो सकती है। वैसे तो माइग्रेन को पूरी तरह से रोकना संभव नहीं है, लेकिन कुछ आसान उपायों को अपनाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं 5 आसान टिप्स जो माइग्रेन में राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
माइग्रेन की समस्या से कैसे पाएं छुटकारा? जानें ये 5 आसान टिप्स
1. संतुलित आहार का सेवन करें
माइग्रेन को ठीक करने के लिए सबसे पहले संतुलित आहार को भोजन में शामिल करना चाहिए। इसके लिए माइग्रेन को ट्रिगर करने वाले खाद्य पदार्थों से बचें, जैसे चॉकलेट, कैफीन, प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा तला-भुना खाना। आप अपने आहार में ताजे फल, हरी सब्जियां, मेवे और पर्याप्त मात्रा में पानी को शामिल करें।
2. पर्याप्त नींद लें
अकसर नींद पूरी नहीं होने से सिर दर्द बना रहता है। यहीं कारण है कि नींद की कमी माइग्रेन को बढ़ा सकती है। रोज़ाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लें और सोने-जागने का एक नियमित समय बनाएं। आप देर रात तक जागने और अनियमित नींद से बचें। और अपनी नींद अच्छे से पूरी करें।
3. स्ट्रेस को कम करें
ज्यादा स्ट्रेस लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और यहीं माइग्रेन का एक बड़ा कारण हो सकता है। आपको इसे कम करने के लिए मेडिटेशन, योग और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ करना चाहिए। और इसी के साथ रिलैक्सिंग एक्टिविटीज़, जैसे म्यूजिक सुनना या टहलना, भी इसे कम करने में मदद कर सकता हैं।
4. स्क्रीन टाइम कम करें
अगर आप लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखते है तो इससे आपका सिरदर्द बढ़ सकता है। माइग्रेन की समस्या से बचने के लिए आप स्क्रीन टाइम कम करें और आंखों को आराम दें। इसके लिए आप हर 30-40 मिनट में स्क्रीन ब्रेक जरूर लें और ब्लू लाइट फिल्टर का उपयोग करें।
5. नियमित व्यायाम करें
अपने दिन की शुरूआत एक्सरसाइज या व्यायाम से करें। इससे आपका शरीर बीमारियों से बचता है और शरीर स्वस्थ बना रहता है। आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम, जैसे वॉकिंग, योग और स्ट्रेचिंग करें इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और माइग्रेन के लक्षणों से राहत भी मिलती है।