Hemoglobin: शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कैसे बढ़ाएं?

महिलाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहने के लिए अपने हीमोग्लोबिन की मात्रा पर्याप्त बनाए रखने पर खास ध्यान केंद्रित करना होगा। महिलाएँ हीमोग्लोबिन की मात्रा स्वस्थ न्यूट्रिशस आहार और योग अभ्यास के द्वारा बढ़ा सकती हैं।

author-image
Neha Dixit
New Update
Pixabay

Haemoglobin (Image Credits: Pixabay)

Women Must Take This To Increase Hemoglobin Level: महिलाओं के शरीर में हेमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य और विकास के लिए आवश्यक है। हेमोग्लोबिन एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है जो शरीर में ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने में मदद करता है। महिला अपने हीमोग्लोबिन के स्तर को बढाए रखने के लिए पौष्टिक आहार और योग अभ्यास पर भी ध्यान दें।

किस प्रकार आप शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं?

1. पोषक आहार

Advertisment

महिलाओं को अपने शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को पर्याप्त बनाए रखने के लिए सही आहार का सेवन करना आवश्यक है। स्वस्थ आहार जो विटामिंस मिनरल्स कैल्शियम प्रोटीन आयरन मैग्नीशियम न्यूट्रिएंट्स एंड डीऑक्सीडेंट्स और अन्य एंटी इंप्लीमेंटिंग गुना से भरपूर हो जो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाएं। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और ताजा फलों का सेवन करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है इसी के साथ आप नट्स और सीड्स की भी नियमित रूप से सेवन करें।

2. फ्रूट्स और सब्जियों का सेवन

ताजा फल और सब्जियों का सेवन करने से आप शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करते हैं। प्रतिदिन ताजा फल जैसे सेब, संतरा, केले, कीवी, पपीता अनार, मौसमी इन सभी फलों का सेवन करना है आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है। इसके साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, लौकी, करेला, मेथी, मटर, ब्रोकली इत्यादि सभी सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, न्यूट्रिएंट्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन मात्रा को बढ़ाते हैं। 

3. पर्याप्त मात्रा में पानी

शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आवश्यक है। हर व्यक्ति को 7-8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। पानी पीने से आपके शरीर से हार्मफुल टॉक्सिंस साफ होते हैं और आपका शरीर डिटॉक्स होता है।

4. संतुलित जीवनशैली

Advertisment

एक स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली यानी प्रतिदिन नियमित रूप से योग अभ्यास और व्यायाम करना, प्रोटीन, विटामिंस, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और अपनी शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना। एक संतुलित जीवन शैली आपको किसी भी प्रकार की शारीरिक, मानसिक समस्याओं से दूर रखती है।

5. अभ्यास और योग

नियमित रूप से योग अभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करने से आप शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ और जवान महसूस करते हैं। योग अभ्यास आपको किसी भी प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखता है। योग अभ्यास जैसे वृक्षासन, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, बालासान और अन्य योगासन करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करते हैं।

Hemoglobin