Existential Crisis: कैसे बचें एक्सटेंशियल क्राइसिस से और रखें खुद पर विश्वास, जाने आसान तरीके

जिंदगी में कई बार ऐसा समय आता है जब हमें खुद पे डाउट होने लगता है और खुद पर से भरोसा उठने लगता है। इसे ठीक करना बहुत आसान है इन तरीकों को अपना कर।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Existential crisis

Existential crisis Photograph: (Freepik)

How to overcome existential crisis and trust yourself: हर इंसान की ज़िंदगी में कुछ ऐसे मोड़ आते हैं जब वह खुद से सवाल करने लगता है मैं कौन हूँ?, मेरे जीवन का मकसद क्या है?, क्या जो कर रहा हूँ, वह सही है? ऐसे गहरे और अस्तित्व से जुड़े सवालों से जूझना एक नॉर्मल चीज़ है, जिसे 'एक्सटेंशियल क्राइसिस' कहा जाता है। ये एक मेंटल स्टेट है जिसमें इंसान को अंदर से बेचैनी होती है, डिसीजन लेने में भी दिक्कत होती है और कई बार निराशा से भर देती है। खासकर तब जब लाइफ में फ्यूचर का पता न हो या जब बहुत सारी रिस्पांसिबिलिटी आ जाती है। लेकिन इस स्टेट से निपटना इंपॉसिबल नहीं है। खुद पर विश्वास बनाए रखना और पॉजिटिव नज़रिए अपनाना इसमें बहुत ज़रूरी है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे कुछ आसान तरीकों की मदद से हम इस मेंटल स्टेट से बाहर निकल सकते हैं और खुद को एक बार फिर सेल्फ कॉन्फिडेंस और क्लेरिटी के रास्ते पर ला सकते हैं।

Advertisment

कैसे बचें एक्सटेंशियल क्राइसिस से और रखें खुद पर विश्वास, जाने आसान तरीके

1. कंफर्ट पीपल चुने

हमारी ज़िंदगी में कई लोग आते जाते हैं पर इनमें से सिर्फ़ कुछ ही होते हैं जो हमारे अपने होते हैं, जो हमे समझते हैं हमारा कंफर्ट प्लेस होते हैं। ऐसे लोगों को अपने पास रखें और अपने मन की बातें इनसे से कहें जिससे मन हल्का हो जाए।

Advertisment

2. जर्नलिंग करें 

हर दिन कुछ समय निकालकर अपने विचारों और भावनाओं को लिखें। खुद के डर, उलझन, सपनों, और गोल्स को काग़ज़ पर उतारें। इससे न केवल मन हल्का होता है, बल्कि आपको खुद की सोच को स्पष्ट रूप से देखने का मौका भी मिलता है। समय के साथ आप अपने विचारों में बदलाव और चेंजेस को भी देख पाएंगे।

3. विचारों को अपनाए 

Advertisment

सबसे पहले तो खुद के विचारों को अपनाना सीखें। कोई भी विचार को सही या गलत मानने से पहले समझे कि ये आपके मन के भाव हैं जिसे समझना ज़रूरी है। ज़्यादा सोचना इस बात का साइन है कि आप कुछ ढूंढ रहे हैं जो एक अच्छी बात है।

4. छोटी खुशियां

बड़ी चीजों से खुश होने वाले दिन चले गए। अब समय है छोटी छोटी चीजों में खुशियां ढूंढने का। छोटे छोटे एफर्ट्स पर ध्यान दें और तारीफ़ करें। इससे खुद को भी अच्छा लगता है और सामने वाले को अच्छा महसूस होता है।

Advertisment

5. मेडिटेशन करें 

मेडिटेशन आपके मन को शांत करने में मदद करता है और आपके विचारों को कंट्रोल करता है। ये आपको प्रेजेंट स्टेट में रखने में भी मदद करता है जिससे न पास्ट का दुख होता है न फ्यूचर की चिंता।

 

Advertisment

 

 

 

Advertisment

 

 

 

Overcome मेडिटेशन बातें