Advertisment

Acne Spots: जानें एक्ने स्पॉट्स को ठीक करने के घरेलू नुस्खे

हैल्थ : चेहरे पर मुहांसे और उनके दाग एक सामान्य त्वचा समस्या है जो आपकी त्वचा की सुंदरता को कम कर सकती है। घरेलू उपचारों का उपयोग करके आप अपने चेहरे के मुहांसों के दाग को कम कर सकते हैं।

author-image
Ayushi
New Update
Acne Spots

How To Reduce Acne Spots Using Home Remedies

Acne Spots: एक्ने स्पॉट्स, जिन्हें अक्सर एक्ने के निशान या दाग के रूप में भी जाना जाता है, त्वचा पर उठने वाले एक्ने के परिणामस्वरूप होते हैं। जब एक्ने या मुंहासे ठीक हो जाते हैं, तो त्वचा पर उठने वाले एक्ने के स्थान पर गहरे रंग के निशान या दाग बने रहते हैं जिन्हें एक्ने स्पॉट्स के रूप में जाना जाता है। ये निशान त्वचा के रंग में बदलाव, गहरे रंग की जगह पर होते हैं और बाद में धीरे-धीरे फीके हो जाते हैं। इसके कई‌ कारण हो‌ सकते है।‌ जैसे कि स्किन इंफ्लेमेशन, खराब त्वचा आदि। बहुत से लोग इसका समाधान खोजते हैं और तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं।  इन सभ में से सबसे सरल और कम पैसों वाला उपाय घरेलू नुस्खे होते हैं।Acne

Advertisment

घरेलू नुस्खे की मदद से एक्ने स्पॉट्स को कैसे ठीक किया जा सकता है

नीम का प्रयोग

नीम मुहांसों को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। नीम के पत्तों को पानी में उबालें और इस पानी को चाहे तो ठंडा करके या फिर इसका पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। यह नीम चेहरे की त्वचा को सुगठित करने में मदद कर सकता है और मुहांसों के दाग को कम कर सकता है। 

Advertisment

लेमन जूस

लेमन जूस में प्राकृतिक गुण होते हैं जो त्वचा के दाग और धब्बों को कम कर सकते हैं। एक छोटे से नींबू को काटकर इसका रस निकालें और इसे धीरे-धीरे अपने चेहरे पर मलें। इसे 10-15 मिनट तक रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। लेमन जूस मुहांसों के दाग को धीरे-धीरे कम करता है और त्वचा को चमकदार बना सकता है। नींबू का रस एक शक्तिशाली प्राकृतिक टॉनर है जो त्वचा के मुहांसों के दाग को कम कर सकता है। आप एक नींबू का रस निकालकर इसे एक कप पानी में मिला लें और फिर एक पम्प बोतल में भरकर इसका उपयोग त्वचा पर करें। नींबू का रस त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करता है और मुहांसों के दाग को कम करता है।

हल्दी और शहद

Advertisment

हल्दी और शहद का मिश्रण चेहरे के एक्ने के दाग को कम करने में मदद कर सकता है। आप एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद को मिला कर एक पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 15-20 मिनट तक रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो एक्ने स्पॉट्स को कम करता हैं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल को एक्ने स्पॉट्स पर लगाएं और फिर लगा कर रात भर के लिए छोड़ दे‌ं। उसके बाद सुबह उठकर चेहरे को धो ले। एलोवेरा जेल आपके एक्ने स्पॉट्स‌ को‌ ठीक करने में मदद करता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

acne एक्ने Spots नुस्खे
Advertisment