पीरियड्स से जुड़ी ज़रूरी बातें जिन्हें हर लड़की और औरत को जानना चाहिए

पीरियड्स कब आते हैं, पीरियड पेन कम करने के उपाय, पीरियड्स में क्या खाना चाहिए और अनियमित पीरियड्स के कारण जानिए महिलाओं के लिए मासिक धर्म से जुड़ी हर जरूरी जानकारी

author-image
Vaishali Garg
New Update
Periods

Photograph: (Freepik )

पीरियड्स, यानी मासिक धर्म, हर लड़की और महिला के शरीर का एक नैचुरल प्रोसेस है। लेकिन फिर भी इससे जुड़ी बहुत सी बातें हैं जिन्हें लेकर आज भी लोग या तो खुलकर बात नहीं करते या सही जानकारी नहीं रखते। चलिए आज जानते हैं पीरियड्स से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जैसे कि पीरियड्स कब आते हैं, दर्द कम कैसे करें, खाने-पीने में क्या ध्यान रखें, और पीरियड्स अनियमित क्यों होते हैं।

Advertisment

पीरियड्स से जुड़ी ज़रूरी बातें जिन्हें हर लड़की और औरत को जानना चाहिए

1. Periods कब आते हैं?

लड़कियों को पहली बार पीरियड्स आमतौर पर 11 से 14 साल की उम्र के बीच आते हैं, लेकिन कुछ को इससे पहले या बाद में भी हो सकते हैं। एक बार पीरियड्स शुरू होने के बाद, हर 28 से 35 दिन के बीच में ये दोबारा आते हैं। हर महिला की बॉडी अलग होती है, इसलिए हर किसी का cycle थोड़ा अलग हो सकता है।

Advertisment

2. पीरियड्स में दर्द कम करने के उपाय

पीरियड्स के दौरान पेट और कमर में दर्द होना आम बात है। इसे menstrual cramps कहा जाता है। लेकिन आप कुछ आसान तरीकों से इस दर्द को कम कर सकती हैं:

  • गरम पानी की बोतल से पेट सेकें
  • हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ करें, जैसे वॉकिंग या योग
  • ज्यादा पानी पिएं
  • pain killer दवाइयाँ डॉक्टर की सलाह से लें
  • स्ट्रेस से दूर रहें और आराम करें
Advertisment

3. पीरियड्स में क्या खाना चाहिए?

इस दौरान हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि बॉडी कमजोर महसूस कर सकती है। इन चीज़ों का सेवन करें:

  • आयरन से भरपूर चीज़ें जैसे पालक, चुकंदर
  • विटामिन C वाले फल जैसे संतरा और आंवला
  • हल्का गर्म दूध या हर्बल टी
  • ओमेगा-3 वाले फूड जैसे अखरोट और अलसी
  • ज्यादा तला-भुना और जंक फूड अवॉइड करें
Advertisment

4. पीरियड्स कितने दिन तक होते हैं?

पीरियड्स आमतौर पर 3 से 7 दिनों तक रहते हैं। किसी को ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो किसी को कम  ये हर महिला के शरीर पर निर्भर करता है। अगर पीरियड्स 8 दिन से ज्यादा चले या बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

5. पीरियड्स अनियमित होने के कारण

Advertisment

अगर पीरियड्स का टाइम हर बार बदलता है या लंबे समय तक नहीं आता, तो इसे irregular periods कहा जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं:

  • हार्मोनल इम्बैलेंस
  • वजन का बहुत ज्यादा बढ़ना या घटना
  • तनाव या स्ट्रेस
  • PCOS जैसी मेडिकल कंडीशन
  • अचानक डाइट या लाइफस्टाइल में बदलाव

अगर लगातार 2-3 महीने तक पीरियड्स रेगुलर न आएं, तो gynecologist से सलाह लेना जरूरी है।

Advertisment

पीरियड्स कोई बीमारी नहीं है, ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। लेकिन इससे जुड़ी सही जानकारी होना बेहद ज़रूरी है ताकि हम अपनी बॉडी को अच्छे से समझ सकें और हेल्दी रहें। अगर आपको कोई भी समस्या लगती है, तो डॉक्टर से बात करने में हिचकिचाएं नहीं।

पीरियड्स pain PCOS gynecologist irregular periods menstrual cramps Periods