Advertisment

Gynecological Checkups: महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए क्यों हैं जरूरी?

अधिकतर महिलाएं रेगुलर गाइनेकोलॉजिकल चेकअप के महत्व से अवगत होती हैं पर वे यह नहीं जानती कि चेकअप करना क्यों इतना महत्वपूर्ण है और इसके क्या-क्या फायदे होते हैं। इस आर्टिकल में हम गाइनेकोलॉजिक चेकअप के महत्व पर चर्चा करेंगे।

author-image
Ritika Negi
New Update
Importance of Gynecological checkups

Gynecological Checkups (Image Credit: file)

Importance of Gynecological Check Ups for women's health and wellness: अधिकतर महिलाएं रेगुलर गाइनेकोलॉजिकल चेकअप के महत्व से अवगत होती हैं पर वे यह नहीं जानती कि चेकअप कराना क्यों इतना महत्वपूर्ण है और इसके क्या-क्या फायदे होते हैं। इस आर्टिकल में हम गाइनेकोलॉजिक चेकअप के महत्व पर चर्चा करेंगे। सबसे पहले और सबसे जरूरी, अपने शरीर को पहचानने में सक्षम होना चाहिए, आपको पता होना चाहिए की आपके शरीर में क्या गड़बड़ चल रही है। चाहे वो सेक्स के दौरान आसामान्य दर्द हो या फिर कुछ और।

Advertisment

आपको अपनी परेशानी को नजर अंदाज ना करते हुए डॉक्टर से मदद लेना आवश्यक है। यह भी महत्वपूर्ण है कि जो कोई भी आपकी जांच कर रहा है, उसके सामने आप खुल कर अपनी समस्या रखें। ऐसा करने से आप और डॉक्टर आप दोनो को जांच के वक्त सुविधा होगी। 

गाइनेकोलॉजिकल चेकअप क्यों है जरूरी? 

1. स्वास्थ्य समस्याओं का जल्दी पता लगाना  

Advertisment

नियमित तरीके से स्त्री संबंधित रोग की जांच करने से महिलाएं समस्याओं का शीघ्र पता लगाकर उसका इलाज समय रहते करवा सकती हैं। अनुभवी गाइनेकोलॉजिस्ट सर्वाइकल कैंसर, सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज(STDs), हार्मोनल डिसऑर्डर या पीरियड्स से रिलेटेड समस्याओं को पहचान सकती है। समय पर इन समस्याओं का पता लगने से स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है।  

2. स्वास्थ्य समस्याओं को रोकना  

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हुए, नियमित स्त्री रोग संबंधी जांच से भविष्य में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है। स्त्रीरोग विशेषज्ञ HPV और अन्य तरह की STDs से बचने के लिए विभन्न प्रकार के टीकाकरण करने की सलाह देते हैं। महिलाएं कैसे अपने आपको स्वस्थ और सुरक्षित रख सकती है उसके लिए कई प्रकार के व्यायाम, पोषण की जानकारी, तनाव से दूर रहने की सलाह देते हैं। 

Advertisment

3. प्रजनन स्वास्थ्य(Reproductive Health)को बनाए रखना 

महिलाओं के लिए रिप्रोडक्टिव हैल्थ को बनाए रखने के लिए स्त्री रोग संबंधी जांच जरूरी हैं। नियमित तरीके से जांच करने से गाइनेकोलॉजिस्ट को पीरियड्स की निगरानी करने, किसी भी अनियमत्ता या असमान्यता की पहचान करने में आसानी होती है। अगर आप प्रजनन संबंधित कोई बीमारी से जूझ रहे है तो उसका समय से इलाज हो सकता है।  

4. मानसिक स्वास्थ्य सहायता 

महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य उनके सम्पूर्ण स्वास्थ्य से जुड़ा होता है और नियमित तौर से स्त्री रोग जांच कराने से स्वास्थ्य संबंधित चिंताएं दूर होंगी जिससे मानसिक स्वास्थ्य में भी लाभ होगा। चेक अप कराते वक्त महिलाएं डॉक्टर से अपने मन की बात कह सकती हैं, अपनी परेशानियां वक्त कर सकती है जो उनको मेंटल हैल्थ के लिए अच्छा साबित हो सकता है। 

Disclaimer: “इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।”

STDs Woman HPV सर्वाइकल कैंसर Gynecological
Advertisment