Advertisment

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक आने से पहले के कुछ जरुरी सिम्पटम्स

author-image
Swati Bundela
New Update
heart attack symptoms

दिल हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। कुछ समय से आप भी है देख रहे होंगे कि दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण हमने बहुत सी हस्तियों को खो दिया है। हार्टअटैक, हार्ट ब्लॉक के कारण  बहुत से असमय मृत्यु देखने को मिल रही हैं। इसका एक बड़ा प्रभाव हमारे खान-पान और हमारे दैनिक दिनचर्या में बदलाव भी है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कुछ बदलाव दिखने लगते हैं। 

Advertisment

समय रहते अगर आप इन बदलाव को समझने लगते हैं तो आप हार्टअटैक जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जिन पर आप को ध्यान देना चाहिए।

1. सीने में बेचैनी होना

सीने में असहजता का महसूस होना हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का प्रमुख संकेत है। यह असहजता अथवा दर्द आपको सीने में बाई तरफ महसूस होता है। साथ ही आपको सीने में हर समय प्रेशर जैसा फील होता है  और दर्द या ऐंठन महसूस होती है। अगर आप यह लक्षण अपने आप में महसूस कर रहे हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisment

2. बाहों में तेजी से दर्द का होना

हार्ट अटैक का दूसरा प्रमुख संकेत आपकी बाहों में तेजी से दर्द का होना है। इसमें आपके कंधे से दर्द शुरू होते हुए आपकी बाई तरफ की बाजू तक जाता है। साथ ही यह बाएं तरफ के पूरे शरीर के हिस्से में भी महसूस हो सकता है।

3. शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द होना

Advertisment

सीने के साथ-साथ आपको शरीर के अन्य हिस्सों में भी दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द आपको आपके दोनों हाथों में, गर्दन में, पीठ में या जबड़े में महसूस होता है। हालांकि जबड़ा सीधे तौर पर दिल से नहीं जुड़ा है लेकिन जो दर्द आपको सीने से शुरू होता हुआ जबड़े में महसूस हो वह हार्टअटैक का संकेत होता है।

4. सांसो से जुड़ी समस्या होना

अगर आपको हृदय से संबंधित रोगों की समस्या है तो आपको सांसो से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। इसमें आपको सीने में काफी तकलीफ महसूस हो सकती है और सांस लेने में कठिनाई होती है। यह भी हार्ट अटैक से संबंधित एक संकेत होता है।

Advertisment

5. यह लक्षण भी है हार्ट अटैक के संकेत

इन सभी प्रमुख संकेतों के साथ-साथ आपको कुछ और दिक्कतों का अनुभव भी हो सकता है। यह भी हार्ट अटैक या हृदय रोगों से संबंधित समस्याओं की ओर संकेत करते हैं। जैसे कि आपको लगातार आपके छाती या बाहों में दर्द का अनुभव होता है, आपको उल्टी की समस्या हो सकती है और पेट में तेज दर्द महसूस हो सकता है। सामान्य रूप से सांस लेने में तकलीफ होती है, लगातार पसीना आने लगता है, चक्कर जैसा महसूस होता है और काफी थकावट महसूस करते हैं।

यह सभी लक्षण आप अनदेखा ना करें क्योंकि हृदय रोगों से संबंधित समस्याएं जानलेवा साबित हो सकती हैं इसलिए सही समय पर अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

Heart Attack Heart Attack Symptoms
Advertisment