Advertisment

क्या यह कहना सही है कि, गरीबी Reproductive Health को प्रभावित करती है?

गरीबी, जो न केवल आर्थिक विकास बल्कि सामाजिक और स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता है। गरीब लोग अक्सर बुरी स्वास्थ्य सेवाओं से जूझते हैं, जिसका प्रभाव उनकी रिप्रोडक्टिव हैल्थ पर भी पड़ता है। क्या गरीबी रिप्रोडक्टिव हैल्थ को प्रभावित करती है? 

author-image
Ritika Negi
New Update
effect of poverty on reproductive health

(Image Credit: file image)

Is it correct to say that poverty affects reproductive health: गरीबी एक ऐसा महत्वपूर्ण मुद्दा है जो न केवल आर्थिक विकास को प्रभावित करता है, बल्कि सामाजिक और स्वास्थ्य दोनों को भी। गरीब लोग अक्सर बुरी स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण की कमी से जूझते हैं, जिसका प्रभाव उनकी रिप्रोडक्टिव हैल्थ पर भी पड़ता है। इसलिए, यह कहना सही होगा कि गरीबी रिप्रोडक्टिव हैल्थ को प्रभावित करती है।

Advertisment

सबसे पहले हमें समझना होगा कि गरीबी का क्या अर्थ है। गरीबी न केवल आर्थिक स्तर पर होती है, बल्कि इसका असर व्यक्तिगत, सामाजिक और मानसिक स्तर पर भी होता है। एक गरीब परिवार के सदस्यों के पास उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होते हैं। उन्हें सही मात्रा में खाना, स्वच्छता, नियमित चिकित्सा सेवाएं और दिन भर में काम आने वाली जरूरी चीज़े नहीं मिल पाती। जिस कारण वे कई बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शिकार होते हैं।

आखिर क्यों गरीबी रिप्रोडक्टिव हैल्थ को प्रभावित करती है?

पहला प्रमुख कारण है पोषण की कमी। गरीब लोगों को पूरे पोषण से भरपूर आहार की कमी होती है, जिससे उनका शारीरिक विकास प्रभावित होता है। गरीबी के कारण माताएं प्रेगनेंसी के दौरान भी पोषण की कमी का सामना करती हैं, जिससे गर्भधारण में समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा, बच्चे के जन्म लेने के बाद गरीबी के कारण उसका खान प-न और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं। 

Advertisment

दूसरा कारण है स्वास्थ्य सेवाओं की कमी। गरीब लोग पैसों की कमी के चलते अक्सर अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचने में असमर्थ होते हैं। उन्हें उचित चिकित्सा सेवा और जानकारी की कमी होती है, जिससे उनके स्वास्थ्य समस्याएं बिगड़ जाती हैं और प्रजनन स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। कई बार तो गरीबी के कारण कई महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान डॉक्टर से चेकअप तक नहीं करा पाती। 

तीसरा कारण है गरीबी की स्थिति से उत्पन्न तनाव। गरीबी में रहने वाले लोगों में काफी आर्थिक तनाव होता है, जिससे उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित होती है। यह तनाव उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है और विशेषकर महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। चौथा कारण है, शिक्षा की कमी। अधिकतर गरीब परिवारों में महिलाओं की शिक्षा की स्तिथि भी कम होती है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी नहीं होती। गरीबी से प्रभावित महिलाएं अधिकतर स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाई महसूस करती हैं, जिससे उनका प्रजनन स्वास्थ्य प्रभावित होता है। 

Disclaimer: इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

Reproductive health मानसिक स्थिति poverty स्वास्थ्य सेवाओं
Advertisment