Acne: जानिए मुँहासे होने के 5 कारणों के बारे में

हैल्थ: मुँहासे सबसे आम है और एक बात और कि यह सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। दाने और फुंसियाँ धीरे-धीरे ठीक हो जाती हैं और जब एक ख़त्म होने लगता है तो दूसरे उभरने लगते हैं। जानते हैं इस ब्लॉग में मुँहासे होने के कारण।

author-image
Priti
New Update
Acne 0000. png

Know About The 5 Causes Of Acne(image credit : Healthkart)

Know About The 5 Causes Of Acne: मुँहासे आमतौर पर आपके चेहरे, माथे, छाती, ऊपरी पीठ और कंधों पर दिखाई देते हैं क्योंकि त्वचा के इन क्षेत्रों में सबसे अधिक आयल ग्लैंड्स होती हैं। जो बालों के रोम आयल ग्लैंड्स से जुड़े होते हैं। मुँहासे एक त्वचा की स्थिति है वह तब होती है जब आपके बालों के रोम ऑयली और डेड स्किन सेल्स से भर जाते हैं। यह व्हाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स या पिंपल्स का कारण बनते है। मुँहासे सबसे आम हैं और एक बात यह सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। मुँहासे के लिए कई प्रभावी होम रीमेडीज उपलब्ध हैं लेकिन मुँहासे लगातार बने रह सकते हैं। दाने और फुंसियाँ धीरे-धीरे ठीक हो जाती हैं लेकिन मुहांसे जब एक ख़त्म होने लगता है तो दूसरे उभरने लगते हैं। आइये जानते हैं मुंहासे होने के 5 कारणों के बारे में।

मुँहासे होने के कारण क्या हो सकते हैं

1. हार्मोनल परिवर्तन

Advertisment

एण्ड्रोजन हार्मोन होते हैं जो प्युबर्टी के दौरान लड़कों और लड़कियों में बढ़ते हैं और वसामय (sebaceous) गलैंड्स को बड़ा करने और अधिक सीबम (सीबम शरीर में मौजूद एक खास ग्लैंड है। अनोखी बात ये है कि ये ग्लैंड बॉडी में कई जगह होते हैं। ज्यादातर ये ग्रुप में हेयर फोलिकल्स के आस-पास ही मौजूद होते हैं।) इसके और भी कारण हैं जैसे कि हार्मोन परिवर्तन और यह महिलाओं में भी ब्रेकआउट का कारण बन सकता है।

2. कुछ दवाएँ

कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स, टेस्टोस्टेरोन या लिथियम युक्त दवाएं हैं। यह सभी दवाएं भी मुंहासों का कारण हो सकती हैं। अलग-अलग दवाओं के कारण शरीर पर अलग अलग प्रभाव होता है जिनमे से एक मुंहासे भी हैं।

3. आहार

कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन जिसमें कार्बोहाइड्रेट खाद्य पदार्थ जैसे कि ब्रेड, बैगल्स और चिप्स इन सबके कारण भी मुँहासे हो सकते हैं। हर व्यक्ति को अपनी स्किन टाइप्स को समझते हुए ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जो उनकी स्किन के लिए एलर्जिक न हों ताकि स्किन पर मुंहासे ज्यादा न निकलें।

4. तनाव

Advertisment

तनाव के कारण मुँहासे नहीं होते हैं, लेकिन यदि आपको पहले से ही मुँहासे हैं तो तनाव इसे बदतर बना सकता है।

5. जेनेटिक्स

मुँहासे जेनेटिक रीजन्स की वजह से भी हो सकते हैं। जैसे कई तरह की बीमारियों के बढ़ने के लिए जेनेटिक रीजन्स जिम्मेदार होते हैं वैसे ही यदि आपके माता-पिता दोनों को मुँहासे थे तो आपको भी इसके विकसित होने की संभावना हो सकती है।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

acne मुंहासे कारण Causes Of Acne