Advertisment

Green Tea: ग्रीन टी(Green Tea) पीने के हो सकते हैं कुछ बड़े नुकसान

ग्रीन टी के सेवन से हमें वजन कम करने मे मदद मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा मात्रा मे ग्रीन टी पीने से नुकसान भी हो सकते है। आइए जानते हैं आज के इस हैल्थ ब्लॉग में ग्रीन टी के कुछ बड़े नुकसान हो के बारे में-

author-image
एडिट
New Update
Green tea benefits

Green Tea

Green Tea: आज तक तो आप और हम यही जानते आए है की ग्रीन टी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। ग्रीन टी मे प्रचुर मात्रा मे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। यह एंटीऑक्सिडेंट हमें बहुत सारी बीमारियों से बचा कर रखते है। 

Advertisment

ग्रीन टी के सेवन से हमें वजन कम करने मे मदद मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा मात्रा मे ग्रीन टी पीने से नुकसान भी हो सकते है। तो आज हम आपको बताएंगे की, ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से आपको किस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

What are the disadvantages of Green tea

1. बढ़ सकती है माइग्रेन(migraine) की समस्या

Advertisment

आपने यह तो सुना होगा की, ग्रीन टी हमारे सर दर्द की समस्या को कम कर देती है। लेकिन यह तब काम करती है, जब आप इसे सिर्फ दिन में 2 या 3 बार पिएं। ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करने से आपके माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इसे 2 या 3 बार से ज्यादा ना पिएं।

2. हो सकती है एसिडिटी (Acidity)

आपको जब भी पेट में एसिडिटी की समस्या होती है। तो लोगों के द्वारा आपको यही कहा गया होगा, कि अपनी चाय को ग्रीन टी से बदल दीजिए। लेकिन क्या आपको पता है, कि ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करने से हमें एसिडिटी की समस्या में राहत की बजाए नुकसान होता है। दरअसल ग्रीन टी में टेनिन(tenan) पाया जाता है, जो पेट में जलन बढ़ा देता है।

Advertisment

3. नींद की हो सकती है दिक्कत

ग्रीन टी के बहुत सारे फायदे तो होते ही है, पर इसका सबसे बड़ा नुकसान, आप में नींद की कमी हो सकता है। दरअसल ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करने से आपको नींद की कमी हो सकती है।इसलिए आपको ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करने से बचना चाहिए।

4. ब्लड प्रेशर को करता है कम (low blood pressure)

यदि आपको हार्ट से जुड़ी कोई भी समस्या है। तो आपको डॉक्टर की सलाह बिना लिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ग्रीन टी हमारे शरीर मे ब्लड प्रेशर कम कर देता है। ग्रीन टी का ज्यादा सेवन आपको दिक्कत मे डाल देता है।

देखिए यदि आप कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा उपयोग करते है, तो आपको इसके साइड इफेक्ट देखने जरूर मिलेंगे। उसी प्रकार ग्रीन टी का जरूरत से ज्यादा उपयोग हमारी समस्याओं का कारण बन सकता है।

green tea low blood pressure Acidity migraine
Advertisment