Health Tips: रोज सुबह वॉक करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है आइये जानें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। सुबह की वॉक न केवल आपके शरीर को फिट रख सकती है, बल्कि इससे मानसिक शांति भी मिलती है। आइए जानते हैं कि रोज सुबह टहलने से हमारे शरीर पर क्या-क्या प्रभाव पड़ता हैं।

author-image
Udisha Mandal
New Update
Let's Find Out What Effect Walking Every Morning Has On The Body

Photograph: (Pinterest)

Let's Find Out What Effect Walking Every Morning Has On The Body: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। बीजी लाइफस्टाइल और अनियमित खान-पान के कारण लोग अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते है, जिससे कई बीमारियां उनके शरीर में घर कर लेती हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रोज सुबह सिर्फ 30 मिनट का वॉक शरीर और मन को स्वस्थ रख सकते हैं?

Advertisment

सुबह की वॉक न केवल आपके शरीर को फिट रख सकती है, बल्कि इससे मानसिक शांति भी मिलती है। यह एक आसान एक्सरसाइज़ है, जिसे हर उम्र का व्यक्ति आसानी से कर सकता है। आइए जानते हैं कि रोज सुबह टहलने से हमारे शरीर पर क्या-क्या प्रभाव पड़ता हैं।

रोज सुबह वॉक करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता हैं आइये जानें

1. इससे दिल मजबूत बनता है

Advertisment

सुबह की सैर हमारे शरीर के लिए लाभकारी है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है।

2. यह वजन कम करने में मदद करता है

अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज सुबह की वॉक आपके लिए सबसे आसान और प्रभावी तरीका होता है। यह हमारे शरीर की कैलोरी बर्न करने में मदद करती है और हमारे मेटाबॉलिज्म को तेज बनाती है। जिससे वजन कम होने लगता है। 

Advertisment

3. हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है

मॉर्निंग वॉक हमारे हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना टहलने से जोड़ों का दर्द कम होता है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी से जुड़ी समस्याओं से बचाने में भी मदद करता है।

4. दिमाग तेज बनाएं और तनाव दूर करें

Advertisment

सुबह की ताजी हवा में टहलने से मानसिक तनाव कम होने लगता है और इससे हमारा मूड बेहतर होता है। यह हमें डिप्रेशन और एंग्जायटी से बचाने में काफी मदद करता है और हमारे दिमाग को तरोताजा बनाएं रखता है।

5. डायबिटीज को कंट्रोल करता है

रोजाना सुबह 30 से 40 मिनट की वॉक हमारे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती है, जिससे डायबिटीज का खतरा बहुत कम होने लगता है। यह हमारे शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बढ़ाती है। इससे हमारा स्वास्थ्य बेहतर होने लगता है

Walking Body morning