Advertisment

Strong Digestion: अपने पाचन तंत्र को मज़बूत कैसे बनाएं

अगर हमारी बॉडी अंदर से साफ़ रहती है तो वह बाहर से भी अच्छी दिखाई देती है। बॉडी डिटॉक्स करने से भी पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। आईए जानते हैं अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है? 

author-image
Anshika Pandey
New Update
Make Your Digestive System Strong

(Image Credit: Pinterest)

Make Your Digestive System Strong: जंक फूड और ऑयली भोजन से हमारा डाइजेशन कमजोर हो सकता है इससे एसिडिटी, ओवरवेट और जलन की समस्या भी हो सकती है। अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाना बहुत आवश्यक है क्योंकि यही हमारे शरीर की बाकी सारे तंत्रों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। अगर हमारी बॉडी अंदर से साफ़ रहती है तो वह बाहर से भी अच्छी दिखाई देती है। बॉडी डिटॉक्स करने से भी पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। आईए जानते हैं अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है? 

Advertisment

अपने पाचन तंत्र को मज़बूत कैसे बनाए

1. फाइबर युक्त भोजन

फाइबर युक्त भोजन हमारे डाइजेशन के लिए काफी फायदेमंद होता है अपने भोजन में साबुत अनाज, सब्जियां और फ्रूट को शामिल करें। केले में काफी अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है साथ ही हमारे डाइजेशन के लिए अच्छा होता है। 

Advertisment

3. अवॉइड करें लेट नाइट और ओवर ईटिंग

अधिक भोजन करने से हमारे पेट में जगह नहीं बचती और डाइजेशन काफी स्लो हो जाता है। सोने से 2 घंटे पहले ही भोजन कर लेना चाहिए क्योंकि लेट नाइट ईटिंग से स्लीपिंग प्रॉब्लम भी होती है। साथ ही डाइजेशन भी स्लो हो जाता है। यह एसिडिटी और अधिक वेट गेन होने का भी कारण बन सकता है।

3. कम स्पाइसी भोजन

Advertisment

अधिक स्पाइसी भोजन करना हमारे डाइजेशन के लिए ठीक नहीं होता। यह हमारे डाइजेशन को धीमा कर देता है इससे एसिडिटी और जलन जैसी समस्या हो सकती है। अपने भोजन को कम स्पाइसी और मसालेदार बनाएं।

4. अधिक पानी

पानी हमारे डाइजेशन के लिए काफी आवश्यक होता है दिन भर में अधिक से अधिक पानी पिएं। यह हमारी बॉडी को अंदर से साफ भी करता है। ध्यान रहे खाना खाने के बीच में पानी पीने से डाइजेशन में प्रॉब्लम होती है। खाना खाने के बाद और पहले के एक घंटे की अंतराल में पानी न पिए। खाना खाने की बीच यदि पानी पीना भी है तो सिर्फ एक या दो घूट से ज्यादा नहीं।

Advertisment

5. Ash Gourd यानी सफेद पेठा या गोल लौकी 

हमारे पेट में कई बार अच्छे से डाइजेशन ना होने के कारण कुछ भोजन बच जाता है। अपने बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करने और डाइजेशन सिस्टम को साफ करने के लिए सुबह एक गिलास Ash Gourd का जूस काफी फायदेमंद होता है। यह हमारे डाइजेशन को मजबूत भी बनता है।

Digestive Health
Advertisment