Advertisment

Mouth Cancer: समय रहते मुंह के कैंसर का इलाज न होना बन सकता है घातक

हैल्थ: महिलाएं हों या पुरुष, मुंह का कैंसर किसी को भी हो सकता है। मुंह के कैंसर का इलाज संभव है लेकिन इसे समय रहते करा लेना चाहिए। समय-समय पर डेंटल चेकअप मुंह के कैंसर से बचा सकता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
मुंह का कैंसर

मुंह का कैंसर एक घातक बीमारी है

Mouth Cancer: मुंह हमारे शरीर का बहत जरूरी हिस्सा है। खाना और पीना, सब कुछ मुंह के मार्ग से होकर जाता है। ऐसे में मुंह में समस्या शरीर को प्रभावित कर देती है। भारत में मुंह में कैंसर होने वाले मरीजों की संख्या कम नहीं है। मुंह का कैंसर एक तरह की घातक बीमारी है जिसका इलाज समय रहते कराना बहुत जरूरी है। समय रहते मुंह के कैंसर का इलाज न होना जानलेवा बन सकता है। मुंह के कैंसर को पता करने के लिेए जरूरी है समय-समय पर डेंटल चेकअप कराते रहें। 

Advertisment

महिलाएं हों या पुरुष, मुंह का कैंसर किसी को भी हो सकता है। मुंह के कैंसर का इलाज संभव है लेकिन इसे समय रहते करा लेना चाहिए। इसके साथ ही मुंह के कैंसर के लिए जरूरी है पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं और बहुत-सी चीजें जिनका विवरण नीचे दिया जा रहा है, से परहेज रखें। उचित उपचार न मिलने पर ये फैलता चला जा सकता है।मुंह का कैंसर

क्यों हो जाता है मुंह का कैंसर 

मुंह का कैंसर किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। इसके लिेए कोई विशेष उम्र भी निर्धारित नहीं है। मुंख्य तौर पर मुंह के कैंसर के पीछे तंबाकू जिम्मेदार है। जो लोग हुक्का, सिगरेट, खैनी, जर्दा और बीड़ी जैसे नशीले पदार्थ लेते हैं, उनमें मुंह के कैंसर का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। मुंह का कैंसर लंग कैंसर के बाद होने वाला सबसे बड़ा कैंसर है। 

Advertisment

मुंह के कैंसर के लक्षण क्या हैं 

मुंह के कैंसर में निम्नलिखित लक्षण देखे जा सकते हैं :-

  • आवाज में परिवर्तन : मुंह के कैंसर के दौरान मरीज की आवाज बदल जाती है। खाना खाने में परेशानी होती है जिसमें चबाना और निगलना शामिल है। इसके साथ ही गले में खराश या कुछ फंसने जैसा अनुभव हो सकता है। 
  • मुंह में छाले : लगातार मुंह पर छाले बने रहना, ठीक न होना भी मुंह के कैंसर का एक लक्षण है। मुंह में बदबू महसूस होना। इसके साथ ही मुंह में सफेद चकत्ते नजर आना, जो मसूड़ों, जीभ या टॉन्सिल्स में दिख सकते हैं। 
  • मुंह के आस-पास या मुंह खोलने में दर्द : मुंह के कैंसर के दौरान मुंह को खोलने में दर्द महसूस होता है। मुंह के कैंसर में जबड़ों में सूजन और गर्दन, चेहरे या मुंह के आस-पास दर्द महसूस किया जा सकता है। 

उपर्युक्त किसी भी तरह के लक्षणों के दिखने पर जरूरी है किसी दंत चिकित्सक से संपर्क करें। मुंह के कैंसर के लिए इलाज संभव है। इसके इलाज के लिए सर्जरी, रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी जैसे कई विकल्प मौजूद हैं लेकिन जरूरी है समय रहते इसका इलाज करा लिजा जाए। दांतों की नियमित रूप से जांच मुंह के कैंसर से बचा सकती है। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Mouth Cancer मुंह का कैंसर
Advertisment