Advertisment

Teeth Care: दांतों की सुरक्षा है स्वास्थ्य की सुरक्षा

blog | sehat: दांतो को बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि उनकी उचित देखभाल की जाए। खाने-पीने में कुछ ऐसा लिया जाए जिससे दांत सुरक्षित रहें। इसके साथ ही दातों की सफाई भी बहुत जरूरी है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
दांत

दांतों की सुरक्षा स्वास्थ्य के लिए जरूरी है

Teeth Care: शरीर की सफाई की तरह ही दांतो की सफाई भी बहुत जरूरी है। दांतो की सफाई न करने से दातों में बहुत-सी परेशानियां पैदा हो जाती हैं। दांतों की बीमारियों में दांत दर्द, पायोरिया, मसूड़ों का दर्द और दांत मे कीड़ा लगना शामिल है। 

Advertisment

दांतो को बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि उनकी उचित देखभाल की जाए। खाने-पीने में कुछ ऐसा लिया जाए जिससे दांत सुरक्षित रहें। इसके साथ ही दातों की सफाई भी बहुत जरूरी है।

दांत

दांतों की देखभाल कैसे करें

Advertisment

दांतों की देखभाल के लिए नीचे दी गई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानें :-

कुल्ला करना 

खाना खाने के पश्चात एक अच्छा कुल्ला करना बहुत जरूरी है। कुल्ला करने का अर्थ है पानी को मुंह में लेकर मुंह बंद कर इतनी तेजी से चलाना कि दातों में मौजूद जितनी भी चीजें चिपकी हों, कुल्ले के पानी में आ जाएं। पानी का कुल्ला दांतों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।

Advertisment

पानी पीना 

दांतों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है पानी पीते रहना। पानी पीते रहने से मुंह में खतरनाक बैक्टीरिया पानी के सहारे पेट में जाते रहते हैं। इससे मुंह और दांतों की सुरक्षा रहती है। इसके साथ ही पानी पीने से मुंह हाइड्रेटेड रहता है।

कम चीनी 

Advertisment

दांतों के लिए ज्यादा चीनी नुकसानदायक होती है। इसके साथ ही दातों में मीठी चीज़ का अटकना दांतों में कीड़ा पैदा कर सकता है। मीठी चीज से बैक्टीरिया भी बहुत तेजी से पनपते हैं। ऐसे में कम चीनी खाने से दांतों की सुरक्षा ज्यादा रहती है। चीनी खाएं भी तो उसके बाद कुल्ला जरूर करें।

पौष्टिक आहार 

दांतों की सुरक्षा के लिए जरूरी है विटामिन ए और सी से भरपूर पौष्टिक आहार लिया जाए। इसके साथ ही दातों के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। फलों का रस और ताजी हरी सब्जियों का सेवन करें जिससे दांत सुरक्षित रहें।

Advertisment

नियमित ब्रश 

रोजाना ब्रश करने से दांतों की सुरक्षा रहती है। दातों में प्लेक नहीं जमता। प्लेक के अनावश्यक जमाव से दातों में पायरिया का खतरा बढ़ जाता है। नियमित ब्रश करने से दांतों और मसूड़ों के रोग नहीं होते।

सही ब्रश 

Advertisment

दांतों की सुरक्षा के लिए सही ब्रश का चुनाव भी बहुत जरूरी है। हमेशा कोमल ब्रश का इस्तेमाल करें। ब्रश करने के दौरान ऊपर और नीचे दोनों दांतो की सफाई करें। ब्रश को दातों में अनावश्यक न रगड़ें बल्कि हल्के हाथ से करें। हल्के हाथ से नियमित ब्रश करने से दांत सुरक्षित रहते हैं।

दांतों में खून 

अक्सर ब्रश करने के दौरान दांतो से खून रिसना शुरू हो जाता है। दांतों में खून आने पर तुरंत दांतों के डॉक्टर से सलाह लेकर उचित उपचार करें। दांतों में खून कई परिस्थितियों में आता है। इसको इग्नोर करना दांतों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना होगा।

इस तरह आप अपने दांतों की सुरक्षा नियमित रूप से कर सकते हैं। छोटी उम्र से ही दांतों की सुरक्षा करने से दांत लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं। दांतों की सुरक्षा न करने पर दांतों का ट्रांसप्लांट कराना पड़ जाता है। बहुत-सी सर्जरी करानी पड़ जाती हैं।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Care teeth दांतों देखभाल
Advertisment