Vaginal Infection: कितने प्रकार के होते हैं वजाइनल इंफेक्शन

हर महिला अपनी लाइफ में वजाइनल इन्फेक्शन का सामना कई बार करती है। वजाइना की सफाई ना करना, असुरक्षित यौन संबंध बनाना और हार्मोन्स असंतुलित होना या फिर प्रेगनेंसी के दौरान भी वजाइनल इंफेक्शन होता है। पढे यह हैल्थ ब्लॉग-

Monika Pundir
22 Nov 2022
Vaginal Infection: कितने प्रकार के होते हैं वजाइनल इंफेक्शन

Types of Vaginal Infection

Vaginal Infection: वजाइनल इंफेक्शन होना महिलाओं में एक आम समस्या बन गई है। हर महिला अपनी लाइफ में वजाइनल इन्फेक्शन का सामना कई बार करती है। हालांकि वजाइनल इंफेक्शन एक गंभीर समस्या नहीं है लेकिन अगर इसका ठीक तरीके से ध्यान ना रखा जाए तो यह जरूर गंभीर रूप ले सकती है। वजाइनल इंफेक्शन कुछ महिलाओं में बहुत जल्दी ठीक हो जाता है लेकिन अधिकतर महिलाओं को यह अधिक परेशान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजाइनल इंफेक्शन के भी कई प्रकार होते हैं। आइए जानते हैं वजाइनल इंफेक्शन के इन प्रकारों और बचने के उपायों के बारे में।

क्यों होता है वजाइनल इंफेक्शन?

वजाइनल इंफेक्शन होने के कई कारण हैं लेकिन इनमें से कुछ मुख्य कारणों में ठीक से वजाइना की सफाई ना करना, असुरक्षित यौन संबंध बनाना और हार्मोन्स असंतुलित होना या फिर प्रेगनेंसी के दौरान भी वजाइनल इंफेक्शन होता है।

वजाइनल इंफेक्शन के प्रकार (Types of Vaginal Infection)

1. ट्रायकोमोनियासिस (Trichomycosis infection)

यह इंफेक्शन महिलाओं में यौन संबंध बनाने के दौरान होता है| जब आप असुरक्षित यौन संबंध बनाते हैं तो इस इंफेक्शन के होने का खतरा होता है| इस इंफेक्शन के कारण महिलाओं को पेशाब करने के दौरान काफी दिक्कत महसूस होती है। इंफेक्शन के कारण महिलाओं को वजाइना में जलन महसूस होती है, लाल चकत्ते बन जाते हैं और सूजन आ जाती है।

2. क्लैमिडिया इंफेक्शन ( Chlamydia Infection)

यह इंफेक्शन भी महिलाओं में यौन संबंध बनाने के दौरान हो सकता है| यौन संबंध बनाते वक्त जब महिलाओं में सफेद पानी का डिस्चार्ज होता है उस कारण इंफेक्शन फैलने का खतरा होता है| यह इंफेक्शन महिलाओं में पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग में भी हो सकता है। इस इंफेक्शन की वजह से महिलाओं को वजाइना में दर्द जलन और खुजली की समस्या अधिक होती है।

3. यीस्ट इंफेक्शन (yeast infection)

यीस्ट इंफेक्शन वजाइना में होने वाला सबसे आम इंफेक्शन है। यह इंफेक्शन फंगस कैंडिडा की वजह से होता है। यह इंफेक्शन प्रेगनेंसी के दौरान, पीरियड्स के ब्लड के कारण या फिर बर्थ कंट्रोल दवाइयों के कारण होता है। इस इंफेक्शन में भी महिलाओं को दर्द होता है साथ ही पेशाब करते वक्त काफी जलन महसूस होती है।

डॉक्टर से करें परामर्श

अगर आपको पेशाब के वक्त जलन महसूस होती है, पेशाब में बदबू आती है, वजाइना के आसपास खुजली, सूजन और दर्द महसूस होता है तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है क्योंकि यह सब वजाइनल इंफेक्शन के लक्षण है।

अगला आर्टिकल