Onion Side-effects: जानें प्याज़ के सेवन से क्या समस्याएं उठ सकती हैं

हैल्थ/ ब्लॉग : अत्यधिक मात्रा में प्याज़ का सेवन नुक़सानदायक साबित हो सकता है। इसके साथ ही प्याज़ काटने या खाने पर आंखों से पानी और नाक से पानी आने जैसी समस्याएं आम बात हैं।

Prabha Joshi
09 Feb 2023
Onion Side-effects: जानें प्याज़ के सेवन से क्या समस्याएं उठ सकती हैं Onion Side-effects: जानें प्याज़ के सेवन से क्या समस्याएं उठ सकती हैं

प्याज़ खाने से सीने में जलन जैसी समस्या उठ सकती है

Onion Side-effects: प्याज का प्रयोग हम सब रोज़ाना करते हैं। सलाद हो या सब्ज़ी, प्याज़ के बिना हम नहीं रह पाते। पर क्या आप जानते हैं प्याज़ का सेवन रोज़ाना ज़्यादा मात्रा में करने से हमारे शरीर में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं? जी हां, किसी भी चीज़ का सेवन अति में करना नुक़सानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में ज़रूरी है कि हम सोच-समझकर सेवन करें।

दलिया

प्याज़ खाने के नुक़सान

प्याज़ का सेवन अधिक मात्रा में करने से हमें निम्नलिखित समस्याएं हो सकती हैं, प्याज खाने के नुकसान निम्न हैं :-

  • सीने में जलन : प्याज़ के ज़्यादा मात्रा में सेवन करने से सीने में जलन हो सकती है। रोज़ाना मसाले के रूप में जब प्याज़ का सेवन किया जाए तो उसकी मात्रा कम रखी जाए।
  • खुला प्याज़ : खुला प्याज़ खाने से सेहत को नुक़सान हो सकता है। ऐसे में ज़रूरी है कटा हुआ प्याज़ न रखें या उसे एयरटाइट रखें। प्याज़ काटकर उसे तुरंत खा लेना चाहिए। दिनभर का रखा खुला प्याज़ खाने में सेवन से सेहत को नुक़सान पहुंचता है।
  • मुंह में दुर्गंध : ज़्यादा मात्रा में प्याज़ के सेवन से मुंह में दुर्गंध पैदा हो सकती हैं। इसके साथ ही सांस में भी दुर्गंध आ सकती है। ऐसे में बेहतर है प्याज़ खाने के बाद सौंफ़ का प्रयोग कर लिया जाए। 
  • सिर दर्द : प्याज़ के ज़्यादा मात्रा में सेवन से सिर में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। माइग्रेन की समस्या प्याज़ से हो सकती है। सिर दर्द से पीड़ित लोग प्याज़ का सेवन न करें।
  • गैस : प्याज़ का अधिक सेवन पेट के लिए नुक़सानदायक होता है। अनावश्यक प्याज़ का प्रयोग पेट में गैस कर सकता है। इससे बेहतर है प्याज़ का प्रयोग सीमित मात्रा में करें।
  • शारीरिक समस्या : ज़्यादा मात्रा में प्याज़ के सेवन से शरीर से निकलने वाले पदार्थों जैसे पसीने और पेशाब में दुर्गंध आ सकती है। 
  • एलर्जी : जिन लोगों को किसी भी तरह की एलर्जी है वो प्याज़ का सेवन करने से पूर्व डॉक्टर से सलाह ले लें। प्याज़ एलर्जी को बढ़ा सकता है।
  • आंसू : प्याज़ काटने या सेवन करने से आंखों में आंसू आ सकते हैं। हालांकि ये आंखों के लिए अच्छे होते हैं।
  • नाक बहना : प्याज़ काटने या सेवन करने पर नाक बहने जैसी समस्या हो सकती है। हालांकि ये थोड़ी ही देर में ठीक हो जाती है।

इस तरह आप देख सकते हैं प्याज के सेवन पर किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं। प्याज़ से अगर किसी भी तरह की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके साथ ही किसी भी तरह की दवाई लेने से पूर्व डॉक्टर से प्याज़ खाने को लेकर सलाह ले लें। स्तनपान और गर्भवती महिलाएं भी डॉक्टर से प्याज़ के सेवन को लेकर इससे पूर्व सलाह ले लें। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

दलिया image widget
अगला आर्टिकल