Advertisment

Onion Uses And Benefits: प्याज़ के प्रयोग और फ़ायदे

हैल्थ : चाट में अगर प्याज़ न हो तो मूड ख़राब हो जाता है। कहते हैं न फ़िर "प्याज़ थोड़ा और डालो"। उत्तर भारत में गर्मियों में होने वाली तेज़ लू और गर्मी से प्याज़ बहुत राहत देता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
प्याज़ के प्रयोग

प्याज़ में पाया जाने वाला सल्फ़र आंखों के लिए अच्छा होता है

Onion Uses And Benefits: भारत में लगभग हर जगह पाया जाने वाला प्याज़ खाने में बहुत प्रयोग में लाया जाता है। इसका हमारे स्वास्थ्य में एक अच्छा असर पड़ता है। हर घर के किचने में पाए जाने वाले इस प्याज़ का प्रयोग महिलाएं कई तरह से करती हैं। प्याज़ में सल्फ़र, पोटेशियम, सोडियम, मेग्नेशियम, विटामिने ए, विटामिन ई, विटामिन सी, फास्फोरस, आयरन जैसे मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला सोडियम और पोटेशियम इलेक्ट्रोलाइट की तरह काम करता है। 

Advertisment

प्याज़ के प्रयोग

प्याज़ का प्रयोग भारत में कई तरह से किया जाता है। ये न केवल खाने में स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को पोषण भी देता है। आइए जानें :-

Advertisment
  • सब्ज़ी और पुलाव : प्याज़ का प्रयोग सब्ज़ी की तरह किया जाता है। इसे अन्य सब्ज़ियों के साथ मिलाकर मिक्स वेज के रूप में बनाते हैं। इसको ख़ाली भून के भी बनाया जाता है। प्याज़ का प्रयोग चावल में पुलाव बनाने में किया जाता है। ये स्वाद और पौष्टिकता देता है।
  • रायता और तड़का : प्याज़ को कसकर दही में मिलाकर अन्य मसालों के साथ मैश कर इसका रायता बनाया जाता है। ये बहुत टेस्टी होता है। दाल आदि में प्याज़ का तड़का स्वाद बढ़ाता है। लगभग हर घर में ज़्यादातर सब्ज़ियों में प्याज़ का तड़का लगाया जाता है।
  • चटनी, चाट और सलाद : चटनी बनाते समय प्याज़ का प्रयोग करते हैं। सॉस में तड़के के रूप में प्याज प्रयोग में आता है। चाट में प्याज़ को ऊपर से महीन काटकर गार्निश में प्रयोग करते हैं। इसको टमाटर के साथ सलाद में लेने से सलाद का स्वाद बढ़ जाता है।

प्याज़ के फायदे 

प्याज़ खाने से हमारे शरीर में कई तरह से असर पड़ता है। इसके सेवन से खांसी-ज़ुकाम में राहत मिलती है। इससे बाल काले होते हैं, कैंसर की संभावना कम हो जाती है, पेट में पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होतीं। इसके साथ ही प्याज़ को खाने से कफ़ दूर होता है। रोज़ाना प्याज़ के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है, नेचुरल ब्लड थिनर का काम करता है और आंखें तेज़ होती हैं। प्याज़ का सेवन मोटापा, यूटीआई और किडनी संबंधी समस्याओं को दूर करता है। इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम हमारी कोशिकाओं के लिए अच्छा होता है। प्याज़ में एंटीइंफ़्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे शरीर में कहीं भी मौजूद सूजन दूर हो जाती है। शरीर में मच्छर, चींटी आदि के काटने पर प्याज़ को घिसकर लगाने से फ़ायदा होता है। गर्मियों में प्याज़ खाने से लू का असर ख़त्म हो जाता है। हालांकि इसके ज़्यादा सेवन से गैस होने का डर रहता है।

इस तरह प्याज़ का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। प्याज़ का अधिक मात्रा में सेवन ख़ून में शुगर की मत्रा को कम कर देता है।  गर्भवती महिलाओं को प्याज़ के ज़्यादा मात्रा में सेवन से परहेज़ करना चाहिए।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Onion Uses And Benefits प्याज़ के प्रयोग प्याज़ के फायदे प्याज़
Advertisment