Advertisment

Period Habits: 5 आदतें जो आपके पीरियड्स को और मुश्किल बना सकती हैं

author-image
Swati Bundela
New Update
Period Habits

आज के भागदौड़ भरे जीवनशैली में अक्सर कुछ आदते ऐसी बन जाती है जो हमारे सेहत के लिए हानिकारक साबित होते है। इनमे से ही कुछ गलतियां ऐसी भी होती है जो आपके उन दिनों को कठिन बना सकती है और कई बार तो बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकती है। इसलिए आपको अपनी उन आदतों को आज ही से सुधार लेना चाहिए जो आपके मासिक धर्म चक्र के उन मुश्किल दिनों को और मुश्किल बना रहीं हैं।

Advertisment

आइए जानते हैं कि आपको पीरियड्स के दौरान क्या नहीं करना चाहिए -

1. शराब सेवन से बचें 

पीरियड्स के दौरान या उससे कुछ दिन पहले शराब या ज्यादा धूम्रपान नहीं करना चाहिए। पीरियड्स के दौरान शराब पीने से एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे पीरियड्स के लक्षण बिगड़ सकते हैं। साथ ही कई अनियमितताएं भी हो सकती हैं।

Advertisment

2. इंटेंस वर्कआउट न करें

पीरियड्स में व्यायाम करना चाहिए। लेकिन यह अत्यधिक न हो इस बात का ख्याल रखना चाहिए। उतनी ही कसरत करनी चाहिए जितना आपसे आसानी से हो जाए। अन्यथा यह दर्द और ऐंठन को बढ़ा सकता है। इसलिए, अगर आपको कसरत करनी ही है, तो योगा करें या कुछ ऐसा जिसमें आपको ज्यादा थकान महसूस न हो।

3. तनाव लेने से बचें

Advertisment

पीरियड्स में अकसर अधिक जानकारी तनाव महसूस होता है। ऐसे में अधिक तनाव लेने से बचना चाहिए।क्योंकि तनाव आपके पीरियड्स को अनियमित कर सकता है। ज्यादा तनाव लेने की वजह से कभी-कभी पीरियड्स सही तरह से नहीं होते हैं, आपका फ्लो गड़बड़ा सकता है और पीरियड्स कम या ज्यादा दिन भी चल सकते हैं।

4. ठंडा खाने से परहेज़ करें

पीरियड्स के दौरान कुछ भी ठंडी तासीर का खाने से बचना चाहिए। जैसे दही या चावल ख़ास तौर से रात को पीरियड्स के दौरान नहीं खानी चाहिए। इससे पहले से हो रहे पीरियड क्रेम्प्स में भी वृद्धि हो सकती है।

5. दर्द निवारक दवाएं लेना

ज्यादातर देखा जाता है कि पीरियड्स में होने वाले दर्द के कारण कुछ महिलाएं दवाइयों का सहारा ले लेती है। यह आदत आपको लंबे समय में नुकसान दे सकता है। साथ दर्द निवारक दवाएं वास्तव में आपके रक्तस्राव को बढ़ा सकती हैं।

Periods
Advertisment