Advertisment

Periods Safety Tips: जानेंं पीरियड्स से जुड़ी कुछ अहम बातें

हैल्थ: पीरियड्स स्त्रियों के योनि में से निकलने वाले रक्त स्राव को कहते हैं जो हर महीने होता है। कुछ जगह पर देखा जाता है कि पीरियडस को अलग-अलग नामों से भी जानते हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
Periods Things

पीरियड्स से जुड़े प्रोडक्ट्स

Periods Safety Tips: पीरियड्स यानी मासिक धर्म। क्या आपने कभी सोचा है कि मासिक धर्म क्यों होता है? इसके पीछे क्या वजह है? पीरियड्स के दौरान हमें किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, आइए इन सभी बातों के बारे में जानते हैं

Advertisment

पीरियड्स क्या है?

पीरियड्स स्त्रियों के योनि में से निकलने वाले रक्त स्राव को कहते हैं जो हर महीने होता है। कुछ जगह पर देखा जाता है कि पीरियडस को अलग-अलग नामों से भी जानते हैं। कुछ लोग पीरियड्स को रजोधर्म भी कहते हैं तो वहीं कुछ लोग मासिक चक्र भी कहते हैं।

अकसर देखा जाता है कि पीरियड्स शुरू होने के बाद लड़कियों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती। जानकारी न होने के कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और वह नहीं समझ पातीं कि इन हालात में उन्हें क्या करना चाहिए। जब लड़कियों को पहली बार पीरियड्स होते हैं तो वह काफी डरी सहमी होती है, उन्हें समझ में नहीं आता कि उनके शरीर से यह कैसा खून निकल रहा है।

इसीलिए कहा जाता है कि पीरियड्स के मुद्दे पर बात करने में किसी प्रकार की झिझक और शर्म नहीं होनी चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को पीरियड्स के बारे में जानकारी हो, और उनके स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ ना हो सके। महिलाओं को यह समझने की जरूरत है। पीरियड्स एक शारीरिक प्रक्रिया है और यह हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस ही प्रक्रिया से प्रजनन होता है। ईश्वर ने स्त्रियों को, गर्भाशय, ओवरी, फेलोपियन ट्यूब और वजाइना इसलिए दिया है ताकि प्रजनन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए।

Advertisment

पीरियड्स के समय ध्यान रखने वाली कुछ अहम बातें

  1. पीरियड्स के दौरान हमेशा सेनेटरी पैड का प्रयोग करना चाहिए ताकि वह आपके फ्लो को आसानी से सोख सके और आप कंफर्टेबल फील कर सकें। पीरियड्स के दौरान कभी भी कपड़े का इस्तेमाल न करें। इससे बीमारी फैलने का खतरा रहता है।
  2. एक सेनेटरी पैड को केवल 6 घंटे ही यूज करना चाहिए। अगर आप उससे ज्यादा यूज करते हैं तो आपको संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसीलिए समय-समय पर अपने सेनेटरी पैड को चेक करते रहें और उसे बदलते रहे।
  3. पीरियड्स के दौरान सबसे ज्यादा जरूरी चीज होती है, शरीर की साफ-सफाई करना। इससे आपको बीमारी का खतरा कम बना रहता है। पीरियड्स के दौरान सबसे ज्यादा अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई का भी खास ख्याल रखें।
  4. यूज किए हुए सेनेटरी पैड को कभी भी खुले में नहीं फेंकना चाहिए। उसे अच्छे से एक पेपर में लपेट के कूड़ेदान में डिस्पोज करना चाहिए। इससे वातावरण प्रदूषित नहीं होता है।
  5. पीरियड्स के समय शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।
  6. पीरियड्स के दौरान अपने प्राइवेट पार्ट के आसपास किसी प्रकार के साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपको इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है और न ही आपको अल्कोहल वाले टिशू पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ड्राइनेस का खतरा मंडराता रहता है।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन तलत परवीन का है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

पीरियड्स महिलाओं Periods Safety Tips
Advertisment