Advertisment

Myrobalan Benefits: गुणकारी हरड़ और उसके फ़ायदे

आयुर्वेद में आपने हरड़ का नाम तो सुना ही होगा। क्या आप जानते हैं यह एक अमूल्य औषधि है। हरड़ के क्या कुछ हैं फ़ायदे, आइए जानें इस हैल्थ ब्लॉग के माध्यम से

author-image
Prabha Joshi
17 Jan 2023
Myrobalan Benefits: गुणकारी हरड़ और उसके फ़ायदे

आयुर्वेद में हरड़ त्रिदोष नाशक है

Myrobalan Benefits: आयुर्वेद में आपने हरड़ का नाम तो सुना ही होगा। क्या आप जानते हैं यह एक अमूल्य औषधि है। भारत में हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाने वाला हरड़ का पेड़ हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद है। हरड़, हरे कलर की और बाद में सूखने के बाद काले या भूरे कलर की हो जाती है। यह दो प्रकार की होती है : छोटी और बड़ी। दोनों के अपने-अपने फ़ायदे हैं। हरड़ को कई नाम से जानते हैं जिसमें एक नाम हरीतका भी है।

Advertisment

हरड़ बाजार में साबुत, पाउडर, गोली, कैप्सूल या टॉनिक के रूप में पाई जाती है। इसके सेवन से वात, पित्त, कफ जैसे तीन दोषों का नाश होता है। वात, पित्त, कफ के बिगड़ने से ही शरीर में बीमारियां जन्म लेती हैं। ऐसे में हरड़ का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी है और रोगनाशक हैं। आइए जाने हरड़ के क्या है फ़ायदे :-

  • पाचन दुरुस्त करता है : एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर हरड़ का सेवन सुबह-शाम लेने से पाचन संबंधी बीमारियां दूर होती है। पाचन तंत्र मज़बूत होता है।
  • याददाश्त बढ़ाता है : हरड़ का नियमित सेवन याददाश्त को बढ़ाता है। मानसिक समस्याओं जैसे एल्जाइमर्स आदि को दूर करता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
  • खुश्की दूर करता है : हरड़ का सेवन करने से त्वचा कोमल रहती है। बाल काले होते हैं। सिर की रूसी से छुटकारा मिलता है। यह बालों के लिए पोषण का काम करता है।
  • घाव भरता है : हरड़ का सेवन घाव भरने के काम आता है। नारियल के तेल में हरड़ का थोड़ा-सा पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाकर घाव वाले स्थान पर लगाने से घाव जल्दी भरता है और इंफ़ेक्शन नहीं होता।
  • पुराने से पुराने क़ब्ज़ को दूर करता है : हरड़ का सेवन करने से पुराने से पुराने क़ब्ज़ को आसानी से दूर किया जा सकता है। यह पेट की बहुत अच्छे से सफ़ाई कर देता है।
  • वज़न कम करता है : हरड़ के सेवन से जहां पाचन-तंत्र ठीक होता है वहीं शरीर में अनावश्यक विषैले तत्व नहीं रहते। इससे वज़न सही रहता है। यह महिलाओं के लिए बहुत लाभप्रद है।

इस तरह हम हरड़ का प्रयोग अपनी सेहत सुधारने में कर सकते हैं। हरड़ का प्रयोग हम गर्म पानी में, गुड़ के साथ, अदरक के साथ, चीन के साथ, सेंधा या काले नमक के साथ कर सकते हैं। ध्यान रहे ज़्यादा मात्रा में हरड़ का सेवन भी नुक़सानदायक है।

Advertisment
Advertisment